Daily Horoscope
✕

दिल्ली में धुंध का प्रकोप, क्या लागू होगी सम विषम योजना...

Updated: रविवार, 12 नवंबर 2017 (11:40 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार भी दिन की शुरुआत स्मॉग की मौजूदगी और धुंध के साथ हुई, वहीं न्यूनतम पारा लुढ़ककर 13 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या सरकार एनजीटी से राहत मिलने पर मंगलवार को सम विषम योजना को लागू करेगी। 
 
एनजीटी के महिलाओं और दो पहिया वाहनों को सम विषम के दौरान छूट नहीं देने चलते दिल्‍ली सरकार ने अपना फैसला वापस ले लिया है। लेकिन अगर एनजीटी महिलाओं और दोपहिया वाहनों को छूट देने के लिए तैयार हो जाती है तो सरकार मंगलवार से इसे फिर लागू कर सकती है। 
 
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आर्द्रता के 98 प्रतिशत के उच्च स्तर पर रहने के कारण दिल्ली में स्मॉग का प्रकोप रहा। न्यूनतम पारा 13 डिग्री सेल्सियस रहा जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री कम है।
 
अधिकारी ने बताया कि 14-15 नवंबर को शहर में हल्की बारिश होने की संभावना है, जिससे कोहरा बढ़ जाएगा लेकिन स्मॉग में कमी आएगी।
 
राष्ट्रीय राजधानी में पिछले कुछ दिनों से स्मॉग का प्रकोप काफी अधिक है। इसके बाद अधिकारियों को निर्माण गतिविधियों पर रोक लगाने एवं ईंट-भट्ठों को बंद करने सहित कई आपातकालीन कदम उठाने पड़े थे।
 
मौसम विभाग के मुताबिक आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे और अधिकतम पारा 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
 

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख