Hanuman Chalisa
✕

आसियान सम्मेलन में भाग लेने फिलीपींस गए मोदी, जानिए क्यों खास है यह दौरा...

Updated: रविवार, 12 नवंबर 2017 (11:16 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को फिलीपींस के लिए रवाना हुए जहां वह भारत-आसियान शिखर सम्मेलन समेत विभिन्न द्विपक्षीय एवं बहुपक्षीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
 
फिलीपींस रवाना होने की पूर्व संध्या पर प्रधानमंत्री ने कहा था कि भारत-आसियान शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के उद्देश्य से फिलीपींस की उनकी यात्रा ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ के तहत आसियान सदस्य देशों एवं भारत-प्रशांत क्षेत्र के साथ संबंध प्रगाढ़ करने के लिए देश की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
 
अपनी तीन दिवसीय यात्रा के तहत मोदी आसियान-भारत शिखर सम्मेलन एवं पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के अलावा आसियान की 50वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में विशेष आयोजनों, क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक साझेदारी (आरसीईपी) नेताओं की बैठक एवं आसियान कारोबार एवं निवेश शिखर सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे।
 
प्रधानमंत्री ने अपने एक बयान में कहा था कि इन सभी कार्यक्रमों में उनकी भागीदारी आसियान सदस्य देशों और भारत-प्रशांत क्षेत्र के साथ संबंध में प्रगाढ़ता बनाये रखने की भारत की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
 
मोदी ने कहा कि वह फिलीपींस के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतर्ते के साथ द्विपक्षीय बैठक को लेकर आशान्वित हैं और वह आसियान एवं पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन के नेताओं से भी बातचीत करेंगे। उन्होंने कहा कि वह फिलीपींस में भारतीय समुदाय के साथ जुड़ने की बात से भी आशान्वित हैं।
 
10 सदस्यीय आसियान और भारत की कुल आबादी 1.85 अरब है जो वैश्विक आबादी का एक चौथाई हिस्सा है। इनकी कुल जीडीपी 3800 अरब डॉलर से अधिक होने का अनुमान है।
 
भारत एवं आसियान के बीच कारोबार वर्ष 2015-16 में 65.04 अरब डॉलर था और यह दुनिया के साथ भारत के कुल कारोबार का 10.12 प्रतिशत था। (भाषा) 

Show comments

Google Search में AI का नया दौर, एआई Overviews, AI Mode और Gemini से बदल जाएगा सर्च का अनुभव

Pakistan के 9 सैनिक ढेर, BLF की KAAD यूनिट का हमला, Balochistan में महिला यूनिट का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

मध्यप्रदेश में गधे के नाम पर बना नर्सिंग सर्टिफिकेट, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल

Honda QC3 vs Ather Konarc Comparison: कीमत, रेंज, बैटरी, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?

सामने आएगा भागीरथपुरा में 36 मौतों का सच, इंदौर के दूषित जल कांड की 600 पन्‍नों की रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

सभी देखें

कश्मीर में अब भी 30 से ज्‍यादा विदेशी आतंकी बने सुरक्षाकर्मियों के लिए चुनौती!

FlyDubai Flight Emergency: कॉकपिट में भिड़े दो पायलट, अपहरण की अफवाह पर इजरायली लड़ाकू विमानों ने कराई सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग

13 राज्यों से जल्द विदा होगा दक्षिण पश्चिम मानसून, IMD का 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अखिलेश के बिना सब सूना... भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के बयान से यूपी में क्यों गरमाई सियासत? समझें इसके मायने

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

अगला लेख