Hanuman Chalisa
✕

धुंध ने बढ़ाई दिल्ली की परेशानी, आईएमए ने दिल्ली सरकार को लिखा पत्र

Updated: मंगलवार, 7 नवंबर 2017 (10:19 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली में मंगलवार सुबह भी धुंध का कहर देख गया। दिल्ली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग-1 आज भी धुंध-धुएं की चपेट में रहा और इस मार्ग पर कई हादसे हुए। धुंध की वजह से सड़क और रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि धुएं-धुंध का यह दौर अगले तीन दिन भी जारी रहेगा।
 
इससे पहले दिल्ली में हवा की गुणवत्ता सोमवार रात भी काफी खराब हो गई थी और दृश्यता के स्तर में भी गिरावट दर्ज की गई। नमी से लैस प्रदूषकों से पैदा हुई धुंध की चादर ने पूरे शहर को अपनी चपेट में ले लिया है।लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
 
इस बीच आईएमए ने दिल्ली सरकार को पत्र लिखकर स्कूल में आउटडोर गेम्स पर प्रतिबंध सोमवार को राजधानी और एनसीआर क्षेत्र में दिल्ली विश्वविद्यालय, लोधी रोड, नोएडा और गुरुग्राम सबसे प्रदूषित रहे।
 
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने कहा कि हवा में नमी का बढ़ा हुआ स्तर स्थानीय स्रोतों से होने वाले उत्सर्जन से मिल गया है और हवा नहीं बहने के कारण इसने शहर को अपनी चपेट में ले लिया है।
 
सीपीसीबी की वायु प्रयोगशाला के प्रमुख दीपांकर साहा ने कहा, 'पूरी तरह शांत स्थिति और हवा के बिल्कुल नहीं बहने की वजह से ऐसी स्थिति हुई है। पड़ोसी राज्यों (पंजाब और हरियाणा) से अभी शहर में हवा नहीं आ रही है। लेकिन जब दोनों राज्यों से हवा आनी शुरू होगी तो हालात और बिगड़ेंगे।

8-9 नवंबर तक दिल्ली-एनसीआर में मौसमी स्थितियां यथावत रहेंगी, लेकिन उसके बाद हवाओं के रुख में बदलाव के कारण थोड़ी राहत मिल सकती है।
 

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख