Daily Horoscope

स्मार्टसिटी योजना : जनवरी में शामिल होंगे और 10 शहर

Updated: शुक्रवार, 8 दिसंबर 2017 (14:36 IST)
नई दिल्ली। स्मार्टसिटी परियोजना में शामिल होने के लिए विभिन्न शहरों के बीच जारी स्पर्धा के अगले चरण में 10 शहरों की घोषणा अगले साल जनवरी में की जाएगी। शहरी विकास सचिव डीएस मिश्रा ने शुक्रवार को स्मार्टसिटी योजना के अंतर्गत शहरी मिशन में चल रहीं योजनाओं की प्रगति की समीक्षा पर आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में यह जानकारी दी।
 
संवाददाताओं से बातचीत में मिश्रा ने बताया कि इस चरण की स्पर्धा में 20 शहरों ने भागीदारी की थी। इनमें से 5 शहरों के प्रस्ताव अंतिम तिथि तक प्राप्त नहीं हुए थे, शेष 15 में से स्मार्टसिटी परियोजना में 10 शहरों को शामिल किया जाएगा। इनकी आधिकारिक घोषणा जनवरी 2018 के अंत में की जाएगी।
 
उल्लेखनीय है कि स्मार्टसिटी परियोजना में अब तक 4 चरणों में 90 शहरों को शामिल किया जा चुका है। मंत्रालय सूत्रों के मुताबिक 5वें चरण की दौड़ में केंद्र सरकार द्वारा  प्रस्तावित 20 शहरों में सबसे ज्यादा 7 शहर उत्तरप्रदेश, 3 पश्चिम बंगाल और 2-2 महाराष्ट्र एवं तमिलनाडु से हैं। अन्य राज्यों ने भी अपने-अपने प्रस्ताव भेजे हैं।
 
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इनमें से पश्चिम बंगाल के विधाननगर, दुर्गापुर और हल्दिया के अलावा मेघालय से शिलांग और महाराष्ट्र से ग्रेटर मुंबई का प्रस्ताव नहीं मिला।
 
इसके अलावा प्रस्ताव भेजने वाले शहरों में उत्तरप्रदेश से मुरादाबाद, मेरठ, गाजियाबाद, बरेली, रामपुर, सहारनपुर, रायबरेली, बिहार से बिहारशरीफ, अरुणाचल प्रदेश की राजधानी इटानगर, दादर नगर हवेली की राजधानी सिलवासा, दमन-दीव से दीव, लक्ष्यद्वीप से  कावारत्ती, महाराष्ट्र से अमरावती और तमिलनाडु से इरोड तथा डिंडिगुल शामिल हैं। इनमें से 10 शहरों को 5वें चरण में शामिल किया जाएगा। (भाषा)

Show comments

EPFO में बड़ा बदलाव, ₹15000 से बढ़कर ₹25000 हुई वेतन सीमा, कर्मचारियों को कितना फायदा, कितना नुकसान

BGauss C12 MaxR Electric Scooter लॉन्च, 178 Km की रेंज और 75 Kmph की टॉप स्पीड, कीमत ₹1.45 लाख

अरब सागर में भारतीय वॉरशिप से टकराया पाकिस्तानी जहाज, भारत का कड़ा एक्शन

Dominos में चूहे, Subway में वेज-नॉनवेज एक साथ, Pizza Hut और KFC में गड़बड़ी, जांच में दिखा नाम बड़े दर्शन खोटे

UPI पेमेंट सिस्टम में बड़ा बदलाव! जानिए कितना लगेगा MDR और किसे मिलेगी राहत

सभी देखें

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

इंदौर क्यों बना राष्ट्रीय राजनीति का नया अखाड़ा, क्‍या हैं राहुल गांधी, नितिन नवीन और मोहन भागवत की उपस्‍थिति के मायने?

ब्रिक्स पे क्या है और कैसे काम करेगा? SWIFT vs BRICS Pay का पूरा गणित | Explained

Garba Entry Controversy क्या है पूरा विवाद? बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री के बयान के बाद क्यों चर्चा में आया मुद्दा

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

अगला लेख