Hanuman Chalisa

Weather Updates: लौट रहा मानसून, जानिए कहां हो रही है बारिश?

गुरुवार, 29 सितम्बर 2022 (08:24 IST)
नई दिल्ली। राजस्थान पर एक एंटीसाइक्लोन की स्थापना के साथ अगले 24 से 48 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ और हिस्सों और मध्यभारत के कुछ हिस्सों से दक्षिण पश्चिम मानसून की वापसी के लिए स्थितियां अब अनुकूल हैं। मानसून अब आहिस्ता-आहिस्ता लौट रहा है तथा कुछ स्थानों पर अभी भी हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी है।

ALSO READ: गुरुग्राम में भारी बारिश, निजी कर्मचारियों को दी गई वर्क फ्रॉम होम की सलाह
 
पाकिस्तान के मध्य भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना हुआ है। 1 अक्टूबर के आसपास एक चक्रवाती परिसंचरण उत्तर-पूर्व और उससे सटे पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी में उभरने की उम्मीद है।
 
पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में हुई मौसमी हलचल : स्काईमेट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान दक्षिण-पश्चिम झारखंड और तटीय आंध्रप्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हुई।
 
इसके अतिरिक्त असम, मेघालय, गंगीय पश्चिम बंगाल, मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों, आंध्रप्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हुई। गुजरात, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, शेष उत्तर-पूर्व भारत, तमिलनाडु, मध्य महाराष्ट्र और लक्षद्वीप और हरियाणा में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई।
 
अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि : अगले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु, आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, ओडिशा और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल, झारखंड के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़, बिहार, महाराष्ट्र और गुजरात के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। उत्तराखंड, सिक्किम, उत्तरप्रदेश, केरल और लक्षद्वीप में हल्की बारिश संभव है।

Show comments

Hero VIDA VX2 Plus लॉन्च: 187KM रेंज, 65 मिनट फास्ट चार्जिंग और रिकॉर्ड बनाने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर

PM Kisan Samman Nidhi की 24वीं किस्त कब आएगी खाते में, पूरा करें यह काम नहीं तो अटक जाएगा आपका पैसा

E20 पेट्रोल से कितना घटेगा माइलेज, पेट्रोलियम मंत्रालय ने दिया यह जवाब

Super Typhoon Bavi : सुपर टाइफून 'बावी' का असर भारत तक, चीन-ताइवान-जापान में हाई अलर्ट, देश के कई राज्यों में भी घट सकती है बारिश

Bankipur Bypoll में BJP को बड़ा झटका, उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा ने नामांकन के अगले ही दिन वापस लिया नाम, जानिए कौन है नया उम्मीदवार

सभी देखें

'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान पर बम गिरा देना', ट्रंप का दावा; मैं लंबे समय से ईरान की हिट लिस्ट में हूं

Top News 11 July: पीएम मोदी ने FTA को बताया मील का पत्थर, ट्रंप का ईरान पर बड़ा बयान

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से समर्थक नाराज, NH-44 पर जाम लगाया, कई पार्षदों ने दिया इस्तीफा

बिजनौर में मालन नदी का कहर, कुछ घंटों में 3 लोग लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Corona Alert : 4 साल बाद Covid-19 से मौत, आंध्रप्रदेश में नए मामलों ने बढ़ाई चिंता

अगला लेख