Daily Horoscope
✕

हर युवा को काबिल बनाएगा 'कौशल विकास कार्यक्रम'

Updated: गुरुवार, 2 जून 2016 (17:28 IST)
भारत युवाओं का देश है। सवा अरब की जनसंख्या में से लगभग 60.5 करोड़ लोग 25 वर्ष से कम आयु के हैं। इन युवाओं को जरूरत है तो बस सही रोजगार की। हमारी अर्थव्‍यवस्‍था को इसका लाभ तभी मिलेगा जब हमारी जनसंख्‍या विशेषकर युवा स्‍वस्‍थ, शिक्षित और कुशल होगी। युवाओं को रोजगार के लिए जरूरत है 'स्किल' यानि 'कौशल' की। इसी बात को समझते हुए केंद्र सरकार ने कौशल विकास कार्यक्रम की शुरूआत की है। युवाओं को कौशल प्रशिक्षण दिया जाना इस कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य है।
कौशल विकास कार्यक्रम के अंतर्गत युवाओं को विभिन्न कौशल विकास केंद्रों के माध्यम से विभिन्न विधाओं में प्रशिक्षण दिया जाएगा। सरकार कौशल विकास और उद्यम मंत्रालय राष्‍ट्रीय कौशल विकास निगम के माध्यम से इस योजना को क्रियान्वित कर रही है। इस कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षुओं को औसतन 8,000 रूपए प्रति प्रशिक्षु नकद पारितोषिक भी दी जाएगी। कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा 10वीं व 12वीं के दौरान स्‍कूल छोड़ने वालों पर ध्यान दिया जाएगा।
 
समय- समय पर विज्ञापन देकर कार्यक्रम में भाग लेने के इक्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन मंगाए जाते हैं।  कौशल विकास कार्यक्रम में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का चुनाव कर, शुरू होने वाले कार्यक्रम की जानकारी दी जाती है। प्रशिक्षण के लिए आवेदन करते समय अभ्यर्थियों के रुचिकर विषयों के बारे में जानकारी ली जाती है। अभ्यर्थी जिस भी विधा में प्रशिक्षण चाहता है उसकी व्यवस्था कर, प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जाता है।
 
अधिक जानकारी के लिए निम्न मंत्रालयों के कार्यालयों में संपर्क किया जा सकता है।
 
कौशल विकास और उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार- http://www.skilldevelopment.gov.in/index.html
राष्ट्रीय कौशल विकास एजेंसी- http://www.nsda.gov.in/index.html
Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

आंध्रप्रदेश में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, दायां हाथ कटा, चेहरे, गर्दन, कान पर गंभीर चोटें, दरिंदगी देख दहला सबका दिल

कौन हैं सीएम उमर अब्‍दुल्‍ला की दूसरी बीवी निधि राजदान, कितनी पढ़ी लिखी हैं और पहले किससे हुई थी शादी?

PM नरेंद्र मोदी ने ली एकता परेड की सलामी, देश की सुरक्षा के लिए सजग रहने की दिलाई शपथ

इजरायल में नेतन्याहू या आइसेनकोट, 10 नवंबर को होगा फैसला, आखिर किसकी होगी ताजपोशी?

अगला लेख