dharma sangrah
✕

RBI के उपायों को निर्मला सीतारमण ने सराहा, घटी दर का लाभ ग्राहकों को देने की अपील

Updated: शुक्रवार, 27 मार्च 2020 (15:05 IST)
नई दिल्ली। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने अर्थव्यवस्था में नकदी बढ़ाने और कर्ज सस्ता करने के लिए शुक्रवार को घोषित रिजर्व बैंक के कदमों की सराहना की है। उन्होंने रेपो दर में की गई कटौती का लाभ जल्द से जल्द ग्राहकों तक पहुंचाने पर भी जोर दिया।
ALSO READ: वित्त मंत्री सीतारमण का आश्वासन, जमाकर्ता घबराएं नहीं, Yes Bank पर ढाई साल से निगरानी
रिजर्व बैंक ने मौद्रिक नीति समिति की 3 दिवसीय बैठक के बाद शुक्रवार को इसके परिणामों की घोषणा की। रेपो दर को 0.75 प्रतिशत घटाकर 4.40 प्रतिशत और रिवर्स रेपो दर को .90 प्रतिशत घटाकर 4 प्रतिशत पर ला दिया गया है।
 
इसके साथ ही नकद आरक्षित अनुपात में 1 प्रतिशत कटौती कर उसे 3 प्रतिशत कर दिया है। इसके अलावा कर्ज वसूली किस्तों पर 3 महीने की रोक लगाने और कार्यशील पूंजी के ब्याज भुगतान से छूट देने जैसे उपायों की भी घोषणा की है।
 
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने इस घोषणा के तुरंत बाद जारी अपने ट्वीट में वित्तीय स्थिरता बनाए रखने के रिजर्व बैंक गवर्नर के आश्वासन की सराहना की। उन्होंने कहा कि कर्ज किस्तों के भुगतान और कार्यशील पूंजी के ब्याज पर 3 महीने के लिए रोक लगाने के कदम जरूरी राहत पहुंचाने वाले कदम हैं। ब्याज दरों में कमी का लाभ ग्राहकों तक जल्द से जल्द पहुंचाया जाना चाहिए।
 
उद्योगों और कर्ज लेने वालों की यह शिकायत रही है कि रिजर्व बैंक द्वारा रेपो दर में पिछले कुछ माह के दौरान भारी कटौती किए जाने के बावजूद बैंकों ने कर्ज की दर में उतनी कटौती नहीं की है। अब जबकि रिजर्व बैंक ने रेपो दर में पौना प्रतिशत की कटौती की है तो कर्ज पर भी ब्याज दर में इसी के अनुरूप कटौती की जानी चाहिए।  वित्तमंत्री ने भी ब्याज दरों में कटौती का लाभ ग्राहकों तक जल्द से जल्द पहुंचाने पर जोर दिया है।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

CM योगी के हाथों 46 हजार 800 युवाओं को मिला टैबलेट

CM योगी के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले युवाओं के चेहरे, बोले- मेहनत का मिला फल

UP Khadi Mahotsav 2026 : यूपी में खादी को मिला नया विस्तार, 150 स्टॉल पर दिखेगा देसी हुनर, रोजगार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी रफ्तार

UP News : हाड़ कंपाती ठंड में मजदूरों को बड़ी राहत देगी योगी सरकार, 1 दिसंबर से खुलेंगे मुफ्त लेबर अड्डे; बिस्तर और खाना भी मिलेगा

अगला लेख