biodatamaker

अब तक 84 में से 13 पॉजिटिव, क्‍या इंदौर में बढ़ रही कोरोना की रफ्तार

Updated: शुक्रवार, 27 मार्च 2020 (15:01 IST)
मध्‍यप्रदेश के इंदौर में कोरोना संक्रमण के मामले सबसे तेज गति से बढ़ रहे हैं, गुरुवार की रात को ही शहर में कोरोना के 5 नए मामले सामने आए। अब तक इंदौर में 13 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। चौंकाने वाली बात है कि गुरुवार को आई जांच रिपोर्ट में कम उम्र के लोगों में कोरोना पाया गया है। इन दो लड़कियों की उम्र 14 और 18 साल की बताई जा रही है।

वहीं मध्यप्रदेश इंदौर समेत जबलपुर, भोपाल और उज्जैन में भी  कोरोना पहुंच चुका है। जबकि प्रदेश में अब तक 2 मौतें हो चुकी हैं। जिसमें उज्जैन की एक 65 साल महिला और इंदौर के 65 साल के बुजुर्ग शामिल हैं।

खबरें आ रहीं हैं कि इंदौर में कोरोना का संक्रमण 300 प्रतिशत की रफ्तार से बढ़ रहा है। इस बारे में सीएमएचओ डॉ प्रवीण जडिया का कहना है कि ऐसा नहीं है, लगातार जांच की जा रही है, अब हम अपने हिसाब से इसका प्रतिशत कुछ भी समझ सकते हैं।

उन्‍होंने बताया कि इंदौर से अब तक कोरोना की जांच के लिए 84 रिपोर्ट जांच के लिए भेजी गई थी, इनमें से 13 लोगों की जांच रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जबकि एक इंदौर से और एक उज्‍जैन के मरीज की मौत हुई है।

प्रभावित इलाके कैंटोनमेंट घोषित
इंदौर प्रशासन ने शहर के उन इलाकों को कैंटोनमेंट (निषेध) एरिया घोषित कर दिया है जहां कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। कैंटोनमेंट (निषेध) एरिया मरीजों के घर से चारों तरफ 3 किमी तक का क्षेत्र होगा। इस परिधि में आने वाले किसी भी व्यक्ति को बाहर आने-जाने नहीं दिया जाएगा। एक अनुमान के मुताबिक इंदौर के जिन इलाकों को कैंटोनमेंट एरिया घोषित किया गया है, उनमें 8 हजार से ज्यादा लोग होम क्वारेंटाइन हो गए हैं।

कहीं कम्‍युनिटी ट्रांसमिशन तो नहीं  
इसके साथ ही मरीजों की कोई ट्रैवल हिस्‍ट्री नहीं मिलने से इंदौर की चिंता बढ गई है। सीएचएल में भर्ती रानीपुरा निवासी 41 वर्षीय पुरुष मरीज की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। वहीं बॉम्बे अस्‍पातल में भर्ती लिम्बोदी निवासी 53 वर्षीय पुरुष मरीज की भी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं मिली है। इन दोनों की किसी कोरोना संक्रमित मरीज से संपर्क में आने की भी जानकारी नहीं है। इसके साथ ही एमवायएच में भर्ती 14 वर्षीय और 18 वर्षीय लड़कियों की भी विदेश जाने या किसी संक्रमित मरीज के संपर्क में आने की कोई हिस्ट्री नहीं मिली है। ऐसे में मध्‍यप्रदेश या खासतौर से इंदौर में यह चिंता है कि कहीं ये कम्‍युनिटी ट्रांसमिशन की स्‍थिति तो नहीं है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख