biodatamaker
✕

मोदी सरकार में लूटना, लूटकर भागना आसान हुआ : येचुरी

Updated: गुरुवार, 28 जून 2018 (15:03 IST)
नई दिल्ली। माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी ने मोदी सरकार पर गलत आर्थिक नीतियों के कारण अर्थव्यवस्था को चौतरफा नुकसान होने का आरोप लगाते हुए उसे, ‘लूट’ को आसान बनाने वाली सरकार बताया। 
 
येचुरी ने डॉलर के मुकाबले रुपए की कीमत में अब तक की रिकॉर्ड गिरावट दर्ज किए जाने संबंधी मीडिया रिपोर्टों के हवाले से कहा कि रुपए की कीमत में अप्रत्याशित गिरावट हमारी अर्थव्यवस्था की वास्तविकता को दर्शाती है। इसे किसी तरह की तरकीब से छुपाया नहीं जा सकता। 
 
अर्थव्यवस्था की खराब हालत बताते हुए येचुरी ने सरकार पर निशाना साधा और बैंकों का कर्ज अदा किए बिना फरार हुए कारोबारियों का हवाला देते हुए ट्वीट में कहा, 'मोदी सरकार में लूटना और लूटकर भागना आसान हुआ है।'
 
मुद्रा अवमूल्यन के ताजा आंकड़ों का जिक्र करते हुए येचुरी ने आरोप लगाया कि भाजपा आरएसएस की सरकार में अर्थव्यवस्था और इससे देश की जनता को हुए भारी नुकसान की हकीकत को छुपाने के लिए गंभीर प्रयास किए जा रहे हैं। 
 
उन्होंने साल 2014 में दिए गए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उस बयान भी जिक्र किया जिसमें उन्होंने डॉलर के मुकाबले रुपए की कीमत में गिरावट आने पर तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की उम्र का हवाला देकर डॉलर की कीमत 80 रुपए तक पहुंचने की आशंका जताई थी।
 
येचुरी ने एक अन्य ट्वीट में कहा, 'हम रुपए की गिरती कीमत को प्रधानमंत्री की उम्र से जोड़ते हुए अपरिपक्व टिप्पणी नहीं करेंगे। लेकिन क्या कोई ढहती अर्थव्यवस्था को संभालने वाला है?' 
 
येचुरी ने पीएनबी घोटाला मामले में आरोपी मेहुल चोकसी के भारत वापस नहीं लौटने संबंधी आज प्रकाशित बयान पर भी चुटकी लेते हुए कहा, 'प्रधानमंत्री ने अपने आधिकारिक आवास पर आमंत्रित किए गए इस व्यक्ति को ‘हमारे मेहुल भाई’ कह कर संबोधित किया था।' 
 
उन्होंने कहा कि यह व्यक्ति जनता का पैसा लेकर भाग गया और अब ये भीड़ द्वारा पीट पीट कर मार डालने की घटनाओं का हवाला देकर भारत नहीं आने का बहाना बना रहे हैं। भले ही यह मजाक लगे लेकिन यह मोदी द्वारा हम भारतीयों पर थोपी गई त्रासदी है। (भाषा) 

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

चांदी में भारी गिरावट : 1 माह में चांदी 40,000 रुपए सस्ती, 10 माह में पहली बार 2 लाख से नीचे

गुजरात प्रशासन में बड़ा फेरबदल: राज्य के 22 डिप्टी कलेक्टरों का तत्काल प्रभाव से तबादला

इंटरनेट पर हाहाकार! PHP की इस खतरनाक गलती से खतरे में वेबसाइट्स, सरकारें क्यों कर रही हैं ऑफलाइन?

हुनर को रोजगार से जोड़ने की डिजिटल पहल, यूपी के 18 मंडलों में शुरू होगा Blue DotsAI

LIVE: 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतदान, 27 अक्टूबर को आएंगे नतीजे

अगला लेख