Bhai Dooj
✕

सिद्धारमैया को कर्नाटक की कमान, डीके शिवकुमार डिप्टी सीएम

Updated: गुरुवार, 18 मई 2023 (12:30 IST)
Karnataka CM : कांग्रेस ने 5 दिन के मंथन के बाद सिद्धारमैया (Siddaramaiah) को कर्नाटक की कमान सौंपने का फैसला किया है। डीके शिवकुमार (DK Shivakumar) राज्य के उपमुख्‍यमंत्री होंगे। शपथ ग्रहण समारोह 20 मई को होगा।
 
केसी वेणुगोपाल ने सिद्धारमैया के नाम का औपचारिक ऐलान करते हुए कहा कि शिवकुमार डिप्टी सीएम होंगे। वे 2024 तक कर्नाटक कांग्रेस की कमान भी संभालेंगे।
 
उल्लेखनीय है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव (Karnataka assembly elections) में कांग्रेस ने 135 सीटें जीती थीं, जो कि बहुमत के लिए आवश्यक 113 सीटों से काफी ज्यादा हैं। 
 
क्यों पिछड़े शिवकुमार : कर्नाटक विधानसभा चुनाव शिवकुमार के नेतृत्व में लड़ा गया था। इसलिए मुख्‍यमंत्री पद के स्वाभाविक उम्मीदवार और दावेदार भी वही थे, लेकिन ईडी और सीबीआई में मामलों की वजह से उन्हें मुख्‍यमंत्री बनाना पार्टी और राज्य सरकार के लिए खतरनाक हो सकता था।
 
चूंकि वे केन्द्रीय एजेंसियों के टारगेट पर हैं, ऐसे में उन्हें कभी भी जेल भी भेजा जा सकता है। यदि ऐसी स्थिति निर्मित होती है तो इससे न सिर्फ कांग्रेस बल्कि राज्य सरकार की भी किरकिरी होती। संभवत: पार्टी इसी आधार पर उन्हें मनाने में भी सफल होगी।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

अहमदाबाद को मिली ट्रैफिक जाम से मुक्ति की बड़ी सौगात, अमित शाह ने किया 464 करोड़ रुपए के इस्कॉन-सानंद एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

MP में हर साल तैयार होंगे गौ-वंश के 1 लाख भ्रूण, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- गौमाता के रोम-रोम से निकलती है दुआ

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

अगला लेख