Hanuman Chalisa
✕

2 हजार का नोट लेने से मना नहीं कर सकते दुकानदार : RBI

Updated: सोमवार, 22 मई 2023 (13:52 IST)
RBI Governor Reaction on 2000 Notes : दो हजार का नोट चलन से बाहर होने के बाद कई तरह की अफवाहें चल रही हैं। यह जानकारी भी सामने आई है कि कई दुकानदारों ने 2 हजार का नोट लेने से मना कर दिया है। ऐसे में आम नागरिकों को यह समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर 2 हजार के नोटों को वे क्या करें।

ऐसे में अब आरबीआई के गवर्नर ने सामने आकर साफ किया है। आरबीआई ने अब साफ कर दिया है कि 2000 रुपए के नोट को लेकर किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है। अब आप बैंक में तो 2000 का नोट बदल ही सकते हैं, साथ ही किसी भी दुकान पर जाकर आप नोट से आसानी से सामान भी खरीद सकते हैं, आरबीआई का कहना है कि कोई भी दुकानदार इस नोट को लेने से मना नहीं कर सकता।

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा है कि आरबीआई का 2000 रुपए का नोट लाने का मकसद पूरा हो गया है। आम जनता को किसी तरह की दिक्कत न हो, ऐसी व्यवस्था के तहत ही 2000 रुपए के नोट बदले और जमा किए जाएंगे। बैंकों को इसके लिए पूरी तरह तैयार रहने का निर्देश दे दिए गए हैं। साथ ही आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि आप दुकान पर जाकर आसानी से 2000 के नोट से सामान खरीद सकते हैं।

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास का कहना है कि 2 हजार रुपए के नोट खासतौर से नोटबंदी के बाद वापस लिए गए नोटों की भरपाई के लिए पेश किए गए थे। इसके बाद अब इन नोटों को चलन से बाहर करने का फैसला लिया गया है। हालांकि 2 हजार  का नोट लीगल टेंडर बना रहेगा और 30 सितंबर 2023 तक ये बैंकों में आसानी से जमा और एक्सचेंज किए जा सकते हैं।

शक्तिकांत दास का कहना है कि नोट बदलने के लिए आपके पास काफी समय है। इसलिए यह जरूरी है कि आप लोग नोट बदलने में किसी तरह की अफरातफरी न करें। अगर कोई परेशानी आती है तो आरबीआई उसे सुनेगा। पुराने नोट बदलने के लिए लगाई पाबंदी के तहत किसी तरह की दिक्कत जनता को न हो, इसका ध्यान भी रखा गया है। सोमवार को आरबीआई गवर्नर ने मीडिया के सामने आकर 2 हजार के नोट के बारे में सारे सवालों के जवाब दिए हैं। 
Efdited by navin rangiyal

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ यूरोप की सड़कों पर उतरे युवा, सरकारों के खिलाफ बढ़ा आक्रोश

राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत, गहलोत-दोतासरा ने भाजपा सरकार को घेरा, CM भजनलाल से मांगा इस्तीफा

सेंसेक्स 2326 अंक उछला, निफ्टी 25800 के पार; एंथ्रोपिक की धमाकेदार एंट्री, जानें कैसा रहेगा अगला हफ्ता

गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश मामले में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को 19 साल से ज्यादा की जेल

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

अगला लेख