dharma sangrah
✕

शिवसेना विधायक सरनाइक बोले, फिर मजबूत हो भाजपा से संबंध

Updated: बुधवार, 22 जून 2022 (11:05 IST)
ठाणे। महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच शिवसेना के विधायक प्रताप सरनाइक ने बुधवार को कहा कि पार्टी को भाजपा के साथ अपने संबंधों को फिर से मजबूत करने चाहिए। शिवसेना विधायक का यह बयान ऐसे समय में आया है जब राज्य में कांग्रेस, शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के गठबंधन वाली महा विकास आघाड़ी (MVA) सरकार की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं।
 
दरअसल, एकनाथ शिंदे की अगुवाई में शिवसेना के बागी विधायकों के विद्रोह के कारण महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली सरकार गंभीर संकट का सामना कर रही है।
 
ठाणे के ओवाला-माजीवाड़ा क्षेत्र से विधायक प्रताप सरनाइक के खिलाफ धनशोधन के एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच चल रही है।
 
सरनाइक ने पिछले साल मुख्यमंत्री एवं शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे को एक पत्र लिखकर कहा था कि पार्टी को अपने नेताओं को केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई से बचाने के लिए भाजपा के साथ मिलकर काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैंने पहले भी यह विचार रखा था कि शिवसेना को भाजपा के साथ जाना चाहिए।
 
सरनाइक ने अपने पत्र में कहा था कि हालांकि भाजपा और शिवसेना अब सहयोगी नहीं हैं, लेकिन दोनों पार्टियों के नेताओं के बीच अच्छे संबंध हैं और शिवसेना को इसका इस्तेमाल करना चाहिए।
 
गौरतलब है कि ईडी ने हाल ही में नेशनल स्पॉट एक्सचेंज लिमिटेड (एनएसईएल) से जुड़े धनशोधन के एक मामले में सरनाइक की 11 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति कुर्क की थी।
 
इस बीच, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना के 40 बागी विधायक एक चार्टर्ड विमान से बुधवार को तड़के गुवाहाटी पहुंच गए। महाराष्ट्र के विधायकों को पुलिस की सुरक्षा में हवाई अड्डे से बसों के जरिए एक लग्जरी होटल ले जाया गया। असम में वर्तमान में भाजपा नीत सरकार है।
 
गौरतलब है कि इससे पहले शिवसेना के मंत्री एकनाथ शिंदे ने बगावत करते हुए पार्टी के कुछ विधायकों के साथ सूरत के एक होटल में डेरा जमाया था। माना जा रहा है कि भाजपा की असम इकाई के शीर्ष नेतृत्व और राज्य सरकार ने शिवसेना के बागी विधायकों के गुवाहाटी में ठहरने का प्रबंध किया है।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

अलीपुरद्वार में सुवेंदु अधिकारी ने किया एसटी गर्ल्स हॉस्टल का दौरा, बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण

Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग की नई करतूत का खुलासा, इस्तीफे के पहले पत्नी के साथ मिलकर किया था ये कांड?

फ्रेजाइल फाइव से 440 स्पेस स्टार्टअप तक: GTA 6 के बहाने पीएम मोदी ने दिखाई भारत की बदलती तस्वीर?

आलिया भट्ट, आर्यन खान से लेकर वैभव सूर्यवंशी तक, TIME100 Next India की पहली लिस्ट जारी

भोपाल में 96 लाख रुपए की 9700 लीटर अवैध शराब पकड़ाई, 1075 पेटियों सोम डिस्टिलरीज दर्ज, ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

अगला लेख