biodatamaker
✕

शिवसेना का मोदी पर बड़ा हमला, देश चलाना बच्चों का खेल नहीं

Updated: गुरुवार, 21 जून 2018 (14:55 IST)
मुंबई। भाजपा पर तेज हमला करते हुए शिवसेना ने गुरुवार को आरोप लगाया कि अराजकता फैलाने के बाद भगवा दल जम्मू-कश्मीर में सत्ता से बाहर हो गया और उसने जो लालच दिखाया है उसके लिए इतिहास उसे कभी माफ नहीं करेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भी हमला बोलते हुए कहा कि देश चलाना बच्चों का खेल नहीं है। 
 
शिवसेना ने भाजपा के कदम की तुलना अंग्रजों के भारत छोड़कर जाने से करते हुए कहा कि जब भाजपा इस उत्तरी राज्य में आतंक और हिंसा पर लगाम नहीं लगा पाई तो उसने इसका ठीकरा पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) पर फोड़ दिया।
 
जम्मू-कश्मीर में पीडीपी के साथ सत्तारूढ़ गठबंधन से भाजपा ने पिछले दिनों समर्थन वापस ले लिया था जिसके कारण महबूबा मुफ्ती को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। इसके बाद बुधवार को राज्य में राज्यपाल शासन लगा दिया गया था। बीते 1 दशक में यह चौथी बार था, जब यहां राज्यपाल शासन लगाया गया। 
 
अपने मुखपत्र 'सामना' के संपादकीय में शिवसेना ने लिखा कि घाटी में अराजकता फैलाने के बाद भाजपा कश्मीर में सत्ता से बाहर चली गई। केंद्र और महाराष्ट्र सरकार में भाजपा की सहयोगी शिवसेना ने लिखा कि वहां हालात कभी भी इस हद तक नहीं बिगड़े थे। इतने बड़े स्तर पर खून की नदियां कभी नहीं बहीं थी और पहले कभी इतनी बड़ी संख्या में जवान शहीद नहीं हुए थे। 
 
इसमें कहा गया कि यह सब घाटी में भाजपा के शासन में हुआ। हालांकि इसका दोष पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती पर मढ़ दिया गया और भगवा दल एक सज्जन पुरुष की तरह सत्ता से बाहर हो गया।
 
संपादकीय में लिखा गया है कि कश्मीर की सरकार लालच (भाजपा के) के कारण बनी थी। इस लालच की बहुत बड़ी कीमत देश को, जवानों को और कश्मीर के लोगों को चुकानी पड़ी। इसके लिए इतिहास भाजपा को कभी माफ नहीं करेगा। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख