sundarkand
✕

उत्तरप्रदेश से राज्यसभा सांसद हैं शिव प्रताप शुक्ला

Updated: रविवार, 3 सितम्बर 2017 (16:22 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल में रविवार को हुए विस्तार में जिन नए चेहरों को शामिल किया गया, उनमें से एक नाम है उत्तरप्रदेश से राज्यसभा सांसद शिव प्रताप शुक्ला का।
 
शुक्ला ग्रामीण विकास के लिए संसद की स्थायी समिति के सदस्य हैं। वे उत्तरप्रदेश विधानसभा की सदस्यता के लिए लगातार 4 बार 1989, 1991, 1993 और 1996 में चुने गए। शिव प्रताप उत्तरप्रदेश मंत्रिमंडल में 8 वर्ष मंत्री रहे और उन्हें अपने कार्यकाल में ग्रामीण विकास, शिक्षा तथा जेल सुधार की दिशा में किए गए कार्यों के लिए जाना जाता है।
 
1 अप्रैल 1952 को उत्तरप्रदेश के रुद्रपुर के खजनी में जन्मे शुक्ला के राजनीतिक करियर की शुरुआत 1970 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र नेता के तौर पर हुई थी। इसके बाद 1981 में वे भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रांतीय सचिव चुने गए। छात्र आंदोलन में उन्हें कई बार जेल भी जाना पड़ा।
 
आपातकाल के दौरान उन्हें मीसा के तहत गिरफ्तार किया गया था। 26 जून 1975 से 1977 तक वे 19 महीने जेल में रहे। गोरखपुर विश्वविद्यालय से एलएलबी करने वाले शिव प्रताप के परिवार में पत्नी और 3 पुत्रियां हैं। (भाषा) 

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

UPI पर चार्ज को लेकर सरकार को जमकर घेरा अशनीर ग्रोवर ने, बताया पॉलिटिकल सुसाइड

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

शेख हसीना के करीबी 7 लोगों को बांग्‍लादेश में मौत की सजा, क्‍या अब भी भारत से अपने वतन लौटेगीं हसीना

Retail Inflation दर में बढ़ोतरी, महंगाई बढ़ी, प्याज-लहसुन ने बिगाड़ा रसोई का बजट, आम आदमी की जेब पर क्या असर?

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

अगला लेख