Hanuman Chalisa

किसानों के रोल मॉडल हैं गजेन्द्रसिंह शेखावत

Updated: रविवार, 3 सितम्बर 2017 (13:30 IST)
नई दिल्ली। गजेन्द्र सिंह शेखावत राजस्थान के जोधपुर से लोकसभा सदस्य हैं। वे संसद की वित्त मामलों की स्थायी समिति के सदस्य और फैलोशिप समिति के अध्यक्ष हैं। भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव शेखावत किसानों के रोल मॉडल हैं। वे तकनीक के जानकार भी हैं।
 
सादगीपूर्ण जीवन जीने के लिए मशहूर शेखावत के कोरा ब्लॉग पर 55,600 फॉलोअर हैं। इस ब्लॉग पर उनकी लोकप्रियता का अंदाज इस बात से लगाया जा सकता है कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा भी इस मामले में उनसे पीछे हैं। कोरा प्रश्नोत्तर से जुड़ी एक ब्लॉगिंग वेबसाइट है।
 
शेखावत को खेलों से काफी लगाव है और बॉस्केटबॉल में उन्होंने राष्ट्रीय और अखिल भारतीय अंतरविश्वविद्यालय स्तर पर हिस्सा लिया है। वर्तमान में वे अखिल भारतीय खेल परिषद के सदस्य और बास्केटबॉल इंडिया प्लेयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं।
 
3 अक्टूबर 1967 को जन्मे भाजपा नेता ने जोधपुर के जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय से दर्शनशास्त्र में एमफिल और एमए किया है। उनके राजनीतिक करियर की शुरुआत भी इसी विश्वविद्यालय से 1992 में हुई जब वे एबीवीपी के बैनर तले छात्र संगठन के अध्यक्ष बने। वे आरएसएस की आर्थिक शाखा से भी जुड़े रहे हैं। (भाषा) 

Show comments

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, बोले- मेरे विधायक बनने से बांकीपुर बेंगलुरू नहीं बन जाएगा

विदेश में पढ़ाई के खर्चे पर अभिजीत दीपके ने बताया सच, कहा अब लोन चुकाना है

दतिया उपचुनाव में भाजपा की हार का ठीकरा किसके सिर फूटेगा?

लिव-इन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, शादी जैसा रिश्ता है तो महिला पार्टनर को पत्नी जैसा हक

ड्रैगन का 'परमाणु सीक्रेट' बेनकाब! सच निकला अमेरिका का दावा, भारत के लिए भी खतरे की घं

सभी देखें

ट्रम्प के 'शांति समझौते' के दावे पर ईरान का पलटवार, कहा- नहीं हो रही कोई बातचीत

ड्रैगन का 'परमाणु सीक्रेट' बेनकाब! सच निकला अमेरिका का दावा, भारत के लिए भी खतरे की घं

उत्तर-पूर्व भारत में बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली से राजस्थान तक जानें मौसम का हाल

लिव-इन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, शादी जैसा रिश्ता है तो महिला पार्टनर को पत्नी जैसा हक

अगला लेख