suvichar

शौर्य चक्र से सम्मानित शहीद औरंगजेब की मां ने कहा, बंधे थे हाथ, वरना चार आतंकियों का काम तमाम कर देता मेरा बेटा

Updated: बुधवार, 15 अगस्त 2018 (16:38 IST)
इंदौर। थलसेना के 44 राष्ट्रीय राइफल्स के जवान औरंगजेब को शौर्य चक्र से सम्मानित करने की सरकार की घोषणा के बाद इस शहीद फौजी के भावुक परिजनों ने कहा कि उन्हें देश के लिए अपने बहादुर बेटे की कुर्बानी पर फख्र है। देश के 72वें स्वतंत्रता दिवस पर औरंगजेब के माता-पिता एक स्थानीय संस्था के आयोजित ध्वजारोहण के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने इस दौरान शहर के रीगल चौराहे पर विशाल तिरंगा फहराया।
 
जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के हाथों शहीद औरंगजेब के पिता मोहम्मद हनीफ ने कहा कि औरंगजेब पूरे देश का बेटा था और हमें उसकी कुर्बानी पर फख्र है। सरकार ने उसके नाम शौर्य चक्र की घोषणा के जरिए उसकी शहादत को सम्मानित करने का फैसला किया, उसके लिए शुक्रिया।
 
उन्होंने कहा कि आतंकवादियों ने मेरे बहादुर बेटे के हाथ बांध दिए थे। अगर उसके हाथ खुले होते, तो वह कम से कम चार आतंकवादियों का काम तमाम कर देता। औरंगजेब की माता राज बेगम ने कहा कि मुझे फख्र और खुशी है कि मेरे बेटे को उसकी शहादत के लिए शौर्य चक्र से सम्मानित करने की घोषणा की गई है।
 
शहीद फौजी की भावुक मां ने कहा कि मेरा बेटा मुझसे कहता था कि वह देश के लिए कुछ करके दिखाएगा। उसने अपनी शहादत से इस बात को आखिरकार सच साबित कर दिया।
 
आतंकवादियों ने जून में औरंगजेब को पुलवामा से अगवा करके उनकी बर्बरता से हत्या कर दी थी। उस वक्त वह ईद मनाने के लिए छुट्टी पर अपने घर जा रहे थे। 44 राष्ट्रीय राइफल्स से ताल्लुक रखने वाले सैनिक का गोलियों से छलनी शव पुलवामा में कलामपुरा से करीब 10 किलोमीटर दूर मिला था।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख