sundarkand
✕

भाजपा सांसद शत्रुघ्न ने की राबड़ी से मुलाकात

Updated: रविवार, 25 मार्च 2018 (22:54 IST)
पटना। बिहार के पटना साहिब से भाजपा के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से भेंट कर राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। पूर्व केंद्रीय मंत्री सिन्हा ने यहां पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) विधानमंडल दल की नेता राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास पर जाकर करीब एक घंटे तक उनसे मुलाकात की।

इस दौरान विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव भी मौजूद थे। इससे पूर्व कल सिन्हा ने राजद अध्यक्ष लालूप्रसाद यादव से रांची के राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान में जाकर मुलाकात की थी।

सिन्हा के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता किरणमय नंदा भी मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि सिन्हा केन्द्र में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद से अपनी ही पार्टी और नेताओं के खिलाफ बयानबाजी करते रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उन्होंने खुलकर सोनिया गांधी, राहुल गांधी और लालू प्रसाद यादव की तारीफ करते रहे हैं। जब भाजपा का जनता दल यूनाइटेड से गठबंधन टूट गया था उस समय सिन्हा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रशंसा की थी। (वार्ता)

Show comments

हमारे ब्रेस्ट खींचे गए, कपड़े फाड़ दिए गए, प्रदर्शनकारी लड़कियों ने राहुल गांधी को बताया अपना दर्द

राहुल गांधी के खिलाफ महिला पत्रकार ने दर्ज कराई शिकायत, जानें सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचे इस पूरे मामले की असल वजह

CJP नेता अभिजीत दिपके को सशर्त जमानत, बॉन्ड की शर्त के बाद अब आंदोलन का क्या होगा?

ग्रेटर नोएडा में दो सीक्रेट ड्रग लैब्स का भंडाफोड़, बड़ी मात्रा में सिंथेटिक ड्रग्स और केमिकल जब्त

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, इंटरनेट बच्चों का मौलिक अधिकार, पूर्ण रोक गलत

सभी देखें

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, घटना का वाडियो आया सामने, मामले की जांच में जुटी पुलिस

गोवा में गरजे राहुल गांधी, बोले- वोट चोरी के पीछे ज्ञानेश कुमार, बच नहीं पाएंगे CEC

ईरान के नए रक्षामंत्री अखलाघी ने अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी, बोले- 'सभी फ्रंट पर जंग खत्म हुए बिना नहीं रुकेगा युद्ध'

Trump Tariff Relief : भारत को रूस से तेल खरीदने पर राहत, ट्रंप 60 दिन में तय करेंगे आगे की रणनीति

MD Weather Today: उत्तर भारत में गर्मी और धूप, दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली-UP समेत देशभर का मौसम

अगला लेख