dharma sangrah
✕

शत्रुघ्न का तंज, मोदी के भाषणों में सच्चाई नहीं

Updated: रविवार, 13 मई 2018 (12:47 IST)
वरिष्ठ भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने क्रांतिकारी भगत सिंह से कांग्रेस के किसी नेता के नहीं मिलने के जिक्र पर पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि आपके भाषण में सच्चाई नहीं है।
 
शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट करते हुए लिखा, '1. डियर सर, आपने कहा कि कोई कांग्रेस नेता भगत सिंह से मिलने नहीं गया, लेकिन सच्चाई यह है कि जवाहरलाल नेहरू 9 अगस्त 1929 को भगत सिंह से जेल में मिले थे।
2. आपने दो बार 2013 और 2017 में कहा कि तक्षशिला बिहार में है। सच्चाई यह है कि तक्षशिला पाकिस्तान में है, जबकि नालंदा बिहार में...'
 
एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'प्रधानमंत्री ने कहा कि नेहरू ने 1962 में हुए भारत-चीन युद्ध के नायक जनरल करिअप्पा को अपमानित किया था, लेकिन हकीकत यह है कि जनरल करिअप्पा भारत-चीन युद्ध शुरू होने से 9 साल पहले 1953 में ही रिटायर हो गए थे। उन्हें 14 जनवरी 1986 को तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने 'फील्ड मार्शल' की उपाधि से नवाजा था।'

उन्होंने कहा कि नामदार, कामदार, दामदार या औसत रूप से समझदार कोई भी व्यक्ति प्रधानमंत्री बन सकता है। अगर उसके पास संख्याबल और समर्थन है। हम इस पर इतना हो-हल्ला क्यों मचा रहे हैं। वैसे भी यह उनका अंदरूनी मामला है और कोई भी बहुमत हासिल करने के बाद ही पीएम बन सकता है।
 
उन्होंने ट्वीट किया कि पिछले कुछ सालों में हमारे देश की सबसे पुरानी पार्टी के नेता परिपक्व हुए हैं। उनके कुछ प्रासंगिक सवालों का उत्तर देने के बजाय मजाक बनाया जा रहा है। नीरव, ललित, माल्या, बैंक, रफ़ाल डील और भी बहुत सी। 
 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख