sawan somwar

आप विधायकों की बहाली पर बोले शत्रुघ्न, अच्छा संदेश...

Updated: शुक्रवार, 23 मार्च 2018 (16:13 IST)
नई दिल्ली। भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने आम आदमी पार्टी (आप) के 20 विधायकों की बर्खास्तगी को खारिज करने के दिल्ली उच्च न्यायालय के फैसले को देश और लोकतंत्र के लिए अच्छा संदेश बताया।
 
अदालत ने शुक्रवार को अपने फैसले में कहा कि चुनाव आयोग ने 'लाभ के पद' मामले में आप विधायकों की बर्खास्तगी की सिफारिश राष्ट्रपति से करने से पहले विधायकों को उनकी बात रखने का पूरा मौका नहीं दिया। उसने आयोग से दोबारा सुनवाई का मौका देने की बात कही और तब तक के लिए विधायकों की विधानसभा सदस्यता बहाल कर दी है।
 
अपनी ही पार्टी के खिलाफ बेबाक बयानी के लिए जाने जाने वाले सिन्हा ने आज संसद परिसर में उच्च न्यायालय के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह आम आदमी पार्टी के लिए ही नहीं, देश और लोकतंत्र के लिए भी अच्छा संदेश है। इससे आप को बड़ी राहत मिली है।
 
भाजपा नेता ने कहा कि वह हर आदमी को महसूस हो रहा था कि बर्खास्त करने से पहले आप के विधायकों को उनकी बात रखने का पूरा मौका नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि मुझे भी लगता नहीं था कि सही हो रहा है। सिन्हा ने कहा कि दूसरे राज्यों में भी कई विधायक लाभ के पदों पर रहे हैं और आप विधायकों की तुलना में लंबे समय तक रहे हैं। इसलिए, चुनाव आयोग की सिफारिश भेदभावपूर्ण थी। (वार्ता)

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

Nepal flash floods : नेपाल-तिब्बत सीमा पर तबाही के बीच कितने भारतीय अभी भी हैं लापता, MEA ने बताया आंकड़ा

Champat Rai : राम मंदिर ट्रस्ट में चंपत राय की वापसी के दरवाजे बंद? नए महासचिव गोविंद देव गिरि का बड़ा खुलासा

Air India ने फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के पायलट को निकाला, Psychoactive Substance टेस्ट आया Non-Negative, AAIB रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Kia Sorento में पहली बार Real-Time Generative AI और भी धांसू फीचर्स, जानिए कीमत

UP Drug Network पर बड़ा शिकंजा, 228 किलो नशीली दवाएं जब्त, 9.60 लाख Alprazolam टैबलेट समेत 6 गिरफ्तार

अगला लेख