Hanuman Chalisa

कांग्रेस सांसद शशि थरूर बोले, भगवा गौरवशाली भारतीय रंग

Updated: रविवार, 7 जुलाई 2019 (00:10 IST)
चेन्नई। कांग्रेस के लोकसभा सांसद शशि थरूर ने शनिवार को कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के नियमों के आलोक में विश्व कप के एक मैच के लिए केसरिया रंग चुना। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह (केसरिया) गौरवाशाली भारतीय रंग है।
 
थरूर ने यहां कहा कि आईसीसी के एक नए नियम में कहा गया है कि जब 2 टीमों की जर्सी एक ही रंग की होती है, तो मेजबान देश की टीम को अपने ड्रेस का रंग बदलने की जरूरत नहीं है। हालांकि दूसरी टीम को अपनी ड्रेस बदलनी होती है, लिहाजा भारत ने अपनी लिए केसरिया और नीले रंग की ड्रेस चुनी।
 
उन्होंने कहा कि इसलिए मैंने थोड़ा नीली रूमाली जेब के साथ केसरिया जैकेट पहनी थी, जो कि इंग्लैंड के खिलाफ मैच में भारतीय टीम के समर्थन में पहनी गई थी। दरअसल, इंग्लैंड के खिलाफ मैच के दौरान भारतीय टीम ने नीले और नारंगी रंग की ड्रेस पहनी थी जिसकी काफी आलोचना हुई थी। कई राजनीतिक दलों ने टीम के भगवाकरण का आरोप लगाया था।
 
भारत और इंग्लैंड दोनों ही टीमों की ड्रेस का रंग नीला होने के कारण भारतीय टीम को ड्रेस का रंग बदलना पड़ा था। (भाषा)

Show comments

नितिन नवीन की टीम में 2 मुस्लिम, जानिए कौन हैं तारिक मंसूर और कुंवर बासित अली?

Jio Prime : ₹300 में सालभर रिचार्ज की टेंशन खत्म! 20 अगस्त से मिलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹299 वाला प्लान रहेगा जारी

BJP की नई टीम का ऐलान: स्मृति ईरानी-वसुंधरा राजे की वापसी, पीयूष गोयल बने कोषाध्यक्ष

Twisha Sharma Death Case: CBI की 636 पन्नों की चार्जशीट में बड़ा खुलासा, रिटायर्ड जिला जज और बेटे को बनाया आरोपी

CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर जान ली, बंगाल में सरकारी स्कूल की बदहाली दिखाना पड़ा भारी, दीपके ने साधा निशाना

सभी देखें

UP Flood Alert : बाढ़ से निपटने के लिए योगी सरकार अलर्ट, 86 टीमें तैनात; 1,586 चौकियां और 1,263 शरणालय तैयार

2017 के पहले सपाई हड़प लेते थे गरीबों का राशन कार्ड, अब 15 करोड़ लोगों को निरंतर निशुल्क मिल रहा राशन : CM योगी

UP ATS की बड़ी कार्रवाई, जैश-ए-मोहम्मद से कथित संबंध के आरोप में 24 वर्षीय युवक गिरफ्तार, पाकिस्तान भेज रहा था फंड

Jio Prime : ₹300 में सालभर रिचार्ज की टेंशन खत्म! 20 अगस्त से मिलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹299 वाला प्लान रहेगा जारी

सीतापुर की रोली के जीवन में खुशियों की ‘बारिश’

अगला लेख