Daily Horoscope
✕

शारदा घोटाला : राजीव कुमार की तलाश में CBI, फिर की छापेमारी

Updated: शनिवार, 21 सितम्बर 2019 (20:32 IST)
कोलकाता। शारदा घोटाला मामले में जांच का सामना कर रहे पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी राजीव कुमार को तलाशने में शनिवार को भी CBI की टीमें जुटी रहीं। कुमार कई बार समन के बावजूद एजेंसी के समक्ष उपस्थित नहीं हुए जिसके बाद जांच एजेंसी उन्हें तलाश रही है।
 
कुमार का पता लगाने के लिए CBI की विशेष अपराध शाख की टीमें भाबनी भवन स्थित सीआईडी कार्यालय सहित शहर के कई दफ्तरों में गई। कुमार पश्चिम बंगाल सीआईडी के अतिरिक्त महानिदेशक हैं।
 
ALSO READ: UP : एटा में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, 6 लोग हताहत
 
सूत्रों ने बताया कि कोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त का पता लगाने के लिए CBI की टीम दक्षिण 24 परगना जिले में स्थित एक निजी अस्पताल में भी गई। कुमार ने इस घोटाले की जांच से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण साक्ष्यों को कथित रूप से दबाकर रखा है।
 
CBI की टीम शुक्रवार को पार्क स्ट्रीट स्थित कुमार के सरकारी आवास पर और दक्षिण 24 परगना स्थित एक रिसोर्ट पर भी गई थी। पश्चिम बंगाल के पुलिस प्रमुख ने पिछले सप्ताह CBI को बताया था कि कुमार 9-25 सितंबर तक अवकाश पर हैं।  (Photo courtesy : Twitter)

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

कहां से आया 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम कटने का आंकड़ा? पूर्व जजों के आयोग ने CM योगी से मांगे सबूत

हर हिंदू घर में रखे लाइसेंसी बंदूक वरना... MLA टी. राजा सिंह के इस बयान से मचा बवाल

जननायक एक्सप्रेस में महिला यात्री से पुलिस बर्बरता पर भड़के लालू पुत्र तेज प्रताप यादव, घटना का वीडियो भी साझा किया

बिहार को PM मोदी की बड़ी सौगात, गंगा पर नीतीश सेतु का उद्घाटन, अब सफर होगा आसान

2027 में साल में दो बार होगी राज्य सेवा परीक्षा, MPPSC ने जारी किया कैलेंडर

अगला लेख