dharma sangrah
✕

आपातकाल को लेकर ओम बिरला की टिप्पणी उचित नहीं थी : शरद पवार

Updated: शनिवार, 29 जून 2024 (18:07 IST)
Sharad Pawar's statement on Om Birla's comment : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शऱदचंद्र पवार) के अध्यक्ष शरद पवार ने शनिवार को कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा अपने संबोधन में आपातकाल का जिक्र करना उचित नहीं था और यह उनके पद की गरिमा के अनुरूप नहीं था।
ALSO READ: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के फैसले को लेकर कांग्रेस के बारे में क्या बोले शरद पवार
पवार ने कहा कि उनके भतीजे एवं महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार द्वारा शुक्रवार को पेश किए गए बजट में घोषित की गई रियायतें राज्य विधानसभा चुनाव से पहले यह दिखाने का एक प्रयास मात्र है कि वे कुछ बड़ा करने जा रहे हैं। लोकसभा अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित होने के तुरंत बाद बिरला ने आपातकाल लगाए जाने की निंदा करते हुए बुधवार को एक प्रस्ताव पढ़ा था। उन्होंने आपातकाल लगाए जाने को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा संविधान पर हमला बताया था।
ALSO READ: ओम बिरला से बोले अखिलेश, सत्तापक्ष पर भी हो स्पीकर का अंकुश
पवार ने इसका जिक्र करते हुए कहा, लोकसभा अध्यक्ष के अपने संबोधन में आपातकाल का जिक्र करना, इस पद की गरिमा के अनुरूप नहीं था। आपातकाल को 50 साल हो चुके हैं और इंदिरा गांधी अब जीवित नहीं हैं, तो फिर अध्यक्ष अब इस मुद्दे को क्यों उठा रहे हैं?
 
उन्होंने कहा, क्या राजनीतिक बयान देना अध्यक्ष का काम है? हमें लगता है कि उनका बयान उचित नहीं था। राष्ट्रपति के अभिभाषण में भी इस मुद्दे का संक्षिप्त उल्लेख था। यह भी जरूरी नहीं था। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

ढाका समेत बांग्लादेश के 28 जिलों में भड़की हिंसा, मोहम्मद यूनुस के पैतृक घर को लगाई आग

LIVE: जिनपिंग से मिले ट्रंप और पुतिन

कहां है चक्रवात अकवान, क्या है इसकी रफ्तार, आंध्र तट से कब टकराएगा?

चुनाव का बहिष्कार नहीं, खामियां उजागर करना ही रणनीति, शिकागो विश्वविद्यालय में बोले राहुल गांधी

अगला लेख