Daily Horoscope
✕

Sharad Pawar : शरद पवार ने Z प्लस सुरक्षा लेने से किया इनकार, सामने आई चौंकाने वाली यह वजह

Updated: शुक्रवार, 30 अगस्त 2024 (19:47 IST)
Sharad Pawar refuses to take Z plus security : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar) जिनकी सुरक्षा के दायरे को हाल ही में बढ़ाकर जे-प्लस (Z plus) किया गया था, को लेकर माना जा रहा है कि उन्होंने सुरक्षा एजेंसियों द्वारा सुझाए गए कुछ उपायों को मानने से इनकार कर दिया है।
 
केंद्रीय एजेंसियों द्वारा की गई सुरक्षा समीक्षा के बाद पवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की जेड-प्लस सुरक्षा दी गई थी। हालांकि माना जा रहा है कि पवार ने यह कहा है कि उन्हें यह नहीं बताया गया कि उनकी सुरक्षा क्यों बढ़ाई जा रही है?
ALSO READ: बदलापुर कांड पर MVA का प्रदर्शन, क्या बोले शरद पवार?
पता चला है कि महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय राजधानी में अपने घर के अंदर अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों को तैनात करने, राजधानी में आने-जाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले वाहन को बदलने और उनके वाहन के अंदर 2 सुरक्षाकर्मियों को तैनात करने के प्रस्तावों को ठुकरा दिया है।
ALSO READ: Bangladesh Violence: मोहम्मद यूनुस के बारे में क्या बोले NCP प्रमुख शरद पवार
सुरक्षा उपायों के तहत पवार के दिल्ली स्थित आवास की चारदीवारी की ऊंचाई भी बढ़ाई जानी थी। पूर्व रक्षामंत्री ने शुक्रवार को यहां एक बैठक में सुरक्षा एजेंसियों (CRPF और दिल्ली पुलिस) के प्रतिनिधियों को अपने सुझाव दिए। बैठक में दिल्ली अग्निशमन सेवा, केंद्रीय लोक निर्माण विभाग, नई दिल्ली नगर पालिका परिषद और केंद्रीय गृह मंत्रालय के प्रतिनिधि भी बैठक में शामिल थे।
ALSO READ: शरद पवार की सरकार को नसीहत, महाराष्ट्र में बच्चियों और महिलाओं पर बढ़ रहे हैं अत्याचार
सूत्रों ने बताया कि मूल्यांकन में पवार की सुरक्षा को मबजूत किए जाने की सिफारिश के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सीआरपीएफ से उन्हें जेड-प्लस सुरक्षा प्रदान करने को कहा। इस कार्य के लिए सीआरपीएफ के 55 सशस्त्र जवानों को नियुक्त किया गया है।(भाषा) 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

खेल-खिलाड़ियों के कल्याण के लिए संकल्पित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जानें स्पोर्ट्स में कितना आगे है मध्यप्रदेश, कितनी अकादमियां कर रहीं कमाल?

ट्रंप, पुतिन और शी जिनपिंग की बैठक पर राहुल गांधी का पीएम मोदी पर वार, भाजपा का पलटवार

भोपाल में होगी इंडिया गठबंधन की बड़ी रैली, 12 दिसंबर को जुटेंगे विपक्षी दलों के दिग्गज नेता

LIVE: चक्रवात अकवान की लैंडफॉल प्रक्रिया जारी, ओडिशा और आंध्र में अलर्ट

योगी सरकार की अभ्युदय योजना से युवाओं को मिली नई उड़ान, NEET-JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में 138 अभ्यर्थियों का चयन

अगला लेख