Govardhan puja
✕

पवार ने की अपनी किताब में अपने वाहन चालक की प्रशंसा, कहा- कभी कोई दुर्घटना नहीं की और पूरी जिम्मेदारी निभाई

Updated: गुरुवार, 4 मई 2023 (12:28 IST)
Sharad Pawar: मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar) ने अपनी किताब में अपने वाहन चालक 'गामा' (Gama) की प्रशंसा की है जिन्होंने पिछले 43 सालों में पवार को महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों की यात्राएं कराईं। पवार ने मंगलवार को जारी की गई अपनी अद्यतन आत्मकथा 'लोक माझे सांगाती' (Lok Majhe Sangati) में गामा की प्रशंसा की।
 
उन्होंने आगे  कहा कि उन्होंने कभी कोई दुर्घटना नहीं की और अपने वाहन में यात्रा के दौरान प्रमुख हस्तियों और राजनीतिक नेताओं के साथ हुई पवार की बातचीत के बारे में कभी कुछ नहीं कहा। उन्होंने लिखा कि मेरे सफल सार्वजनिक जीवन में मुझे कुछ बेहद करीबी सहयोगी मिले हैं जिनमें मेरे निजी चालक गामा भी शामिल हैं। पिछले 43 वर्षों से मेरे साथ रहे गामा मुझे राज्य के कोने-कोने में ले गए, लेकिन कभी कोई दुर्घटना नहीं हुई। इससे पता चलता है कि उन्होंने अपनी जिम्मेदारी को कितनी गंभीरता से लिया है।
 
पवार ने कहा कि समय बचाने और इसके बेहतर उपयोग के लिए वे अपनी यात्रा के दौरान वरिष्ठ नेताओं, उद्योगपतियों, प्रतिष्ठित हस्तियों और पार्टी पदाधिकारियों को अपने साथ ले जाते हैं। मैंने उनके साथ कई संवेदनशील मुद्दों पर खुलकर चर्चा की है, लेकिन गामा ने मेरा विश्वास अर्जित किया है कि एक भी शब्द बाहर नहीं जाएगा।
 
राकांपा नेता (82) ने कहा कि गामा कई बार मेरे अभिभावक की भूमिका में भी रहे हैं। वे मेरे कपड़े, यात्रा के सामान, दवाइयां और आहार सहित सभी आवश्यक देखभाल करते हैं। अगर मैं किसी कारणवश अपना भोजन या दवाई समय पर नहीं ले पाता हूं तो उन्होंने अधिकारियों पर नाराजगी भी जाहिर की है।
 
उन्होंने कहा कि गामा उन वाहनों की भी देखरेख करते हैं जिनमें पवार यात्रा करते हैं। अगर किसी वाहन में कोई दिक्कत है तो वे यात्रा के लिए उसका इस्तेमाल करने से मना कर देते हैं और मैं हमेशा उनकी बात पर ध्यान देता हूं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

Nvidia केस में मेगास्पीड की एंट्री से हड़कंप, क्‍या चीन से लेकर सिंगापुर और अमेरिका तक फैला है नेटवर्क?

सोनिया गांधी की नीतीश पर टिप्पणी से बवाल, भड़की JDU, जानिए ऐसा क्या लिख दिया कांग्रेस नेता ने

Assam Train Accident : सिग्नल रेड है ब्रेक नहीं लग रहा, लोको-पायलट के ये बोलते ही आई धड़ाम की आवाज, असम रेल हादसे का सामने आया Video

सरकारी नौकरी वालों पर गि‍र सकती है गाज, समय से पहले र‍िटायर कर सकती है सरकार, क्‍या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?

सभी देखें

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव, 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी होंगे आसान

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बड़ा आतंकी हमला, DSP और सब-इंस्पेक्टर समेत 10 पुलिसकर्मियों की मौत

बिरसा मुंडा जयंती पर MP को बड़ी सौगात देंगे CM मोहन यादव, 1353 करोड़ की सिंचाई परियोजना का करेंगे लोकार्पण

अयोध्या दीपोत्सव में 220 टन रेत से बना भव्य 'राम दरबार', 58 फुट लंबी कलाकृति ने रचा विश्व रिकॉर्ड

CM योगी का बड़ा फैसला, 1057 नवचयनित दरोगाओं की 84.56 करोड़ रुपये की रिकवरी माफ, जानिए किसे मिलेगा फायदा

अगला लेख