ramcharitmanas
✕

Maharashtra Politics : MVA के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद शरद पवार ने की उद्धव से मुलाकात

Updated: शुक्रवार, 7 जून 2024 (22:54 IST)
Sharad Pawar meets Uddhav Thackeray : लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र में महा विकास अघाडी (MVA) गठबंधन के प्रभावशाली प्रदर्शन के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार (राकांपा-एसपी) के प्रमुख शरद पवार और शिवसेना-उद्धव बालासाहेब ठाकरे (शिवसेना-यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे से शुक्रवार को यहां अलग-अलग मुलाकात की।
ALSO READ: क्या NDA में शामिल होंगे शरद पवार, पीएम मोदी के ऑफर पर दिया करारा जवाब
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की महाराष्ट्र इकाई के प्रभारी रमेश चेन्निथला, पार्टी महासचिव मुकुल वासनिक और राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वड्डेटीवार ने एमवीए के दो प्रमुख नेताओं से उनके आवासों पर मुलाकात की।
 
लोकसभा चुनाव में राज्य में विपक्षी गठबंधन के प्रभावशाली प्रदर्शन के बाद एमवीए नेताओं की यह पहली बैठक थी। राज्य में तीन दलों के इस गठबंधन ने 48 लोकसभा सीट में से 30 सीट पर जीत हासिल की, जबकि सत्तारूढ़ गठबंधन महायुति को सिर्फ 17 सीट पर ही जीत मिली।
ALSO READ: Maharashtra में Ajit Pawar BJP से नाराज, शिव सेना शिंदे के कई सांसद उद्धव ठाकरे के संपर्क में
चेन्निथला ने शुक्रवार को इससे पहले राज्य से नवनिर्वाचित कांग्रेस सांसदों को दक्षिण मुंबई में पार्टी की प्रदेश इकाई के मुख्यालय में संबोधित किया। एमवीए को तब और बल मिला जब पश्चिमी महाराष्ट्र में सांगली सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल करने वाले कांग्रेस के बागी नेता विशाल पाटिल ने राष्ट्रीय पार्टी को समर्थन दिया।
ALSO READ: मेरी उम्‍मीद से परे हैं ये चुनावी नतीजे, मैंने कभी सोचा ही नहीं था- शरद पवार
एमवीए सहयोगियों में से कांग्रेस ने राज्य में सर्वाधिक 13 लोकसभा सीट पर जीत हासिल की। शिवसेना (यूबीटी) ने नौ और राकांपा (एसपी) ने आठ सीट जीतीं। एमवीए एक राज्यस्तरीय गठबंधन है और इसके घटक दल ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) का हिस्सा हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

LIVE: 6 सीटों पर उपचुनाव परिणाम, नंदीग्राम और रेजीनगर में भाजपा को बढ़त

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन पर रोक: जंतर-मंतर पर मार्च की अनुमति नहीं, शहर में धारा 163 लागू

एच-1बी वीजा के दुरुपयोग पर अमेरिका में गरमाई राजनीति, जेडी वेंस ने लगाए गंभीर आरोप, क्या है TCS का प्लान?

अमेरिका के सख्त फैसले से TCS, इन्फोसिस समेत बड़ी भारतीय कंपनियों पर शिकंजा, क्यों बढ़ी IT प्रोफेशनल्स की चिंता?

कैसे ब्रिटेन को जर्मनी और ईयू के करीब लाए ट्रंप

अगला लेख