बुधवार, 9 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. देश के 47वें CJI के रूप में शपथ लेंगे जस्टिस शरद अरविंद बोबडे, जानिए खास 5 बातें
Written By
Last Modified: सोमवार, 18 नवंबर 2019 (08:58 IST)

देश के 47वें CJI के रूप में शपथ लेंगे जस्टिस शरद अरविंद बोबडे, जानिए खास 5 बातें

Sharad Arvind Bobde
नई दिल्ली। जस्टिस शरद अरविंद बोबडे भारत के 47वें प्रधान न्यायाधीश (CJI) के रूप में आज सोमवार को शपथ ग्रहण करेंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भारत के प्रधान न्यायाधीश को सुबह 9.30 बजे पद की शपथ दिलाएंगे।
 
1. निवर्तमान प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई ने 18 अक्टूबर को जस्टिस बोबडे को प्रधान न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति की सिफारिश की थी।
2. शरद अरविंद बोबडे इस समय सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठतम जज हैं। जस्टिस बोबडे प्रधान न्यायाधीश के रूप में 18 महीने कार्य करेंगे। वे 23 अप्रैल 2021 को रिटायर होंगे।
 
3. शरद अरविंद बोबडे का जन्म नागपुर में 24 अप्रैल 1956 को हुआ। उन्होंने नागपुर यूनिवर्सिटी से कानून में स्नातक की उपाधि हासिल की। वे 1978 में बार काउंसिल ऑफ महाराष्ट्र में पंजीकृत हुए और 1998 में वरिष्ठ वकील मनोनीत हुए।
 
4. शरद अरविंद बोबडे 29 मार्च 2000 को बंबई हाईकोर्ट में अतिरिक्त जज नियुक्त हुए। वे 16 अक्टूबर 2012 को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बनाए गए।
 
5. शरद अरविंद बोबडे सुप्रीम कोर्ट में 12 अप्रैल 2013 में जज बनाए गए। जस्टिस रंजन गोगोई 3 अक्टूबर 2018 को प्रधान न्यायाधीश बनाए गए और रविवार को वे सेवानिवृत्त हुए।
ये भी पढ़ें
कांग्रेस ने झारखंड चुनावों के लिए जारी की उम्मीदवारों की 5वीं सूची