biodatamaker
✕

कश्मीर में अशांति फैलाने के लिए शब्बीर शाह ने पाकिस्तान से पैसा मंगाया

Updated: मंगलवार, 2 अप्रैल 2019 (23:06 IST)
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को दिल्ली की एक अदालत से कहा कि जेल में बंद कश्मीरी अलगाववादी नेता शब्बीर शाह ने घाटी में अशांति पैदा करने के लिए पाकिस्तान तथा अन्य देशों से धन एकत्रित किया।
 
एजेंसी ने अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सतीश कुमार अरोड़ा के सामने आतंकियों को कथित रूप से धन मुहैया कराने के एक दशक पुराने धन शोधन मामले में शाह की जमानत याचिका का विरोध करते हुए यह दलील दी। शब्बीर इस मामले में यहां तिहाड़ जेल में बंद है।
 
ईडी के विशेष लोक अभियोजक एनके मट्टा ने अदालत से कहा कि शाह कश्मीर में अशांति पैदा करने तथा चल एवं अचल संपत्ति के रूप में बड़ी मात्रा में संपत्ति अर्जित करने के लिए पाकिस्तान सहित विभिन्न देशों से धन एकत्रित करने में संलिप्त हैं।
 
ईडी की ओर से पेश अधिवक्ता संवेदना वर्मा ने अदालत से कहा कि अगर राहत दी गई तो शाह गवाहों को धमकाने में अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर सकते हैं और हो सकता है कि वे मुकदमे का सामना करने के लिए उपलब्ध नहीं हों।
 
एजेंसी ने आरोप लगाया कि शाह पाकिस्तान के प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन जमात उद दावा के प्रमुख हाफिज सईद से नियमित संपर्क में था।
 
ईडी ने कहा कि शाह के खिलाफ गंभीर आरोप हैं और इस मामले में आगे की जांच चल रही है और संपत्ति की पहचान की जा रही है।
 
अधिवक्ता ने समानता के आधार पर शाह की तरफ से जमानत याचिका दायर की गई थी क्योंकि दिल्ली उच्च न्यायालय ने हाल में इस मामले में सह आरोपी और कथित हवाला कारोबारी मोहम्मद असलम वानी को जमानत दी थी।

Show comments

कॉलेजियम विवाद पर पूर्व CJI चंद्रचूड़ जवाब, जस्टिस कौल की किताब में क्या है दावा?

देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहलों में यूपी के 3 मॉडल, जानिए कैसे बदल रही ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी

iPhone Duo : आईफोन डुओ की स्क्रीन कुछ घंटों में टूटने का दावा, रिपेयर खर्च सुनकर उड़ जाएंगे होश, क्या यूजर्स को चिंता करनी चाहिए?

Hyundai की नई SUV में क्या है खास? कीमत, फीचर्स और माइलेज की पूरी जानकारी

Post Office RD Scheme : हर महीने 100 रुपए की बचत बनाएगी आपको मालामाल, जानें ब्याज, मैच्योरिटी और नियम

सभी देखें

LIVE: 4 राज्यों की 28 सीटों पर MLC चुनाव के लिए मतगणना

Top News 27 October: चक्रवात अर्नब से 11 राज्यों में हाई अलर्ट, MLC चुनाव के नतीजे आज

ECI की Supreme Court में सफाई, फॉर्म-6 में बदलाव के आरोप पर क्या कहा

गुवाहाटी में होटल के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, महिला समेत 4 लोगों की मौत, कई घायल

ईरान युद्ध पर ट्रंप की चेतावनी के बीच कूटनीति जारी, कच्चे तेल की कीमत 115 डॉलर के करीब, सऊदी अरब में ड्रोन हमले

अगला लेख