Daily Horoscope
✕

जम्मू कश्मीर को छोड़ सभी राज्यों में एसजीएसटी पारित

Updated: बुधवार, 21 जून 2017 (18:14 IST)
नई दिल्ली। देश में एक जुलाई से वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) व्यवस्था को सरलता से लागू करने में मदद के उद्देश्य से जम्मू-कश्मीर को छोड़कर सभी 30 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों ने राज्य जीएसटी (एसजीएसटी) कानून को पारित कर दिया है।

दो राज्यों पश्चिम बंगाल और केरल ने जहां इस कानून को लेकर अध्यादेश जारी किया है, वहीं शेष राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों की विधानसभाओं ने 'राज्य जीएसटी कानून' को पारित किया है। पश्चिम बंगाल ने गत 15 जून को अध्यादेश जारी किया था, जबकि केरल ने आज इस संबंध में अध्यादेश जारी किया। जम्मू कश्मीर ने अब तक न तो इस कानून को पारित किया है और न ही अध्यादेश लाया है।

संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण में केन्द्रीय जीएसटी (सीजीएसटी), एकीकृत जीएसटी (आईजीएसटी), जीएसटी लागू किए जाने पर राज्यों को होने वाले राजस्व नुकसान की भरपाई से जुड़े क्षतिपूर्ति कानून और बगैर विधानसभा वाले केन्द्र शासित प्रदेशों के लिए यूटीजीएसटी कानून पारित किए गए थे।

इसके बाद राज्यों ने एसजीएसटी कानून को पारित करना शुरू किया। इस कानून को पारित करने वाला तेलंगाना पहला राज्य बना था। बिहार दूसरे पायदान पर रहा था। जीएसटी को एक जुलाई से लागू करने की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। जीएसटी परिषद ने वस्तुओं और सेवाओं के लिए जीएसटी दरें तय कर दी हैं। (वार्ता)
Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

मेरठ में बॉल कॉर्पोरेशन के नए कैन प्लांट की आधारशिला, 3000 करोड़ का होगा निवेश, 2029 से शुरू होगा उत्पादन

भारत पर 25% तक US टैरिफ की तैयारी, ट्रंप की शर्त मानी तो घट भी सकता है

अयोध्या में आस्था का महाकुंभ, कार्तिक माह में रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे

दो लड़के चुनाव परिणाम से पहले ही हो चुके नाकाम, CM योगी ने साधा अखिलेश-राहुल पर निशाना

लंदन जाने से रोके जाने के बाद अब CJP नेता सौरव दास पर विदेश मंत्रालय का बड़ा एक्शन! 7 दिन में मांगा नोटिस का जवाब

अगला लेख