• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. sexchildrenquestionsanswers
Written By

#WebViral बच्चों को क्या कहें जब वे पूछें सेक्स पर सवाल (वीडियो)

sex
कुछ चीजें हैं जिन्हें हम सामान्य मानते हैं वहीं कुछ चीजें हमारे अनुसार असामान्य हैं। चाहे हमारा समाज जिम्मेदार हो या परवरिश, बड़े होने तक कुछ चीजें जिक्र न करने लायक बन जाती हैं। 
 
इनमें सेक्स, महिला और पुरूषों के लिंग, ट्रांसजेंडर लोग और भी कई विषय शामिल होते जाते हैं। हम में से अधिकतर लोग इन विषयों पर या तो बात ही नहीं करते या दूसरे शब्दों के साथ दबी जुबान में चर्चा कर इतिश्री कर लेते हैं। 
 
कौन इस बात का फैसला कर सकता है कि सामान्य क्या है और असामान्य क्या? क्या हमने कभी सही और गलत के बारे में सवाल उठाए? दिल्ली पोएट्री स्लैम की एक लड़की ने इस पर सवाल उठाए और यह भी बताया कि देश को एक बेहतर जगह बनाने के लिए क्या किया जाना चाहिए। 
 
यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है, जिसमें कहा गया है कि बच्चे अगर सेक्स के बारे में सवाल करें तो किस तरह का रवैया अपनाया जाए। 
 
देखिए आप भी यह वीडियो 
 
ये भी पढ़ें
कांग्रेस शासन भ्रष्टाचार में आकंठ डूबा था : प्रसाद