Daily Horoscope
✕

Weather Updates: दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड, उत्तर भारत में पारा गिरा

Updated: बुधवार, 20 दिसंबर 2023 (08:34 IST)
Weather Updates: मौसम के तेवर पिछले दिनों की तुलना में और तीखे (severe) हो गए हैं। जहां उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड (cold) पड़ रही है, वहीं दक्षिण भारत में वर्षा (rain) का दौर जारी है। दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। देश के कई हिस्सों में तापमान गिर गया है जबकि जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश बर्फ से ढंके हुए हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने तमिलनाडु में अगले 7 दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
 
आईएमडी के अनुसार मंगलवार को दक्षिणी तमिलनाडु के 39 क्षेत्रों में अत्यधिक भारी बारिश हुई, वहीं 19 दिसंबर को कन्याकुमारी, तिरुनेलवेली, थूथुकुडी और तेनकासी जिलों में भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। इस बीच बुधवार से शनिवार तक तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
 
अगले 5 दिनों तक पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी से सर्द हवाएं चल रही हैं, जिससे ठिठुरन बढ़ गई है। दिल्ली की हवाएं काफी सर्द हो गई हैं। इस हफ्ते लगातार दोनों दिन न्यूनतम तापमान 6 डिग्री के आसपास रहा है।
 
तमिलनाडु और केरल में बारिश संभव : तमिलनाडु और केरल में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा छा सकता है। बिहार, मेघालय और त्रिपुरा में मध्यम से हल्का कोहरा छा सकता है। अगले दो दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है।
 
दक्षिण-पूर्व अरब सागर के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। उत्तर-पश्चिम उत्तरप्रदेश पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। 22 दिसंबर तक एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय के पास पहुंचने की संभावना है।
 
कैसा रहेगा आज का मौसम? : स्काईमेट वेदर (skymet weather) के अनुसार आज बुधवार को लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है। तमिलनाडु और केरल में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।
 
पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान और पूर्वी उत्तरप्रदेश के कुछ हिस्सों में घने से बहुत घना कोहरा छा सकता है। बिहार, मेघालय और त्रिपुरा में मध्यम से हल्का कोहरा छा सकता है। अगले 2 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम और मध्यभारत में न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

सुपर अल नीनो से कैसे बढ़ सकती है महंगाई? भारत की GDP ग्रोथ पर क्या होगा असर? IMF ने क्या दी चेतावनी

धामी सरकार के नामांतरण अभियान से हजारों लोगों को राहत, 10,404 मामले दर्ज, 4,943 का हुआ निस्तारण

Cyclone Arnab के बाद भी बारिश से राहत नहीं, IMD ने नए लो-प्रेशर को लेकर जारी किया अलर्ट, बंगाल में भारी बारिश का अनुमान

Pakistan तक फैला 5 लाख फर्जी ई-मेल का नेटवर्क! UP ATS ने कानपुर के अंकित को किया गिरफ्तार, बम धमकी मामले में बड़ा खुलासा

यूपी के एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार वालों पर बड़ा एक्शन, 2 दिन में 6,777 चालान, ₹1.38 करोड़ का जुर्माना

अगला लेख