here

Hanuman Chalisa

Microsoft सर्वर ठप होने से दुनियाभर में हड़कंप, इन सेवाओं पर पड़ा असर

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 19 जुलाई 2024 (13:06 IST)
Microsoft server : माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर ठप होने से दुनियाभर में हड़कंप मच गया। विमान, रेल, अस्पताल, स्टॉक एक्सचेंज समेत कई सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई। कई स्थानों पर बैंक, मीडिया और रेल सेवाएं भी इससे बुरी तरह प्रभावित हुई।

दुनियाभर में विमान कंपनियों के सर्वर ठप होने से हाहाकार मच गया। इस वजह से कई कंपनियों की उड़ानें बुरी तरह प्रभावित हुई। सर्वर नहीं चलने से एयरपोर्ट पर चेक-इन सिस्टम में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भारत ही नहीं जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया समेत कई देशों में सर्वर ठप की वजह से लोगों को काफी परेशानी हो रही है।
 
तकनीकी खराबी की वजह से दुनियाभर के एयरपोर्ट पर हाहाकार मच गया। विमान सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई। टिकट बुकिंग से लेकर चेकिंग तक सभी काम ठप हो गए। यात्री एयरपोर्ट पर परेशान हो रहे हैं। कोई भी यह बताने की स्थिति में नहीं है कि समस्या से कब तक निजात मिल सकेगी। 

इस बीच स्पाइस जेट ने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि हम वर्तमान में अपने सेवा प्रदाता के साथ तकनीकी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, जिससे बुकिंग, चेक-इन और बुकिंग कार्यक्षमताओं सहित ऑनलाइन सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। परिणामस्वरूप, हमने हवाई अड्डों पर मैन्युअल चेक-इन और बोर्डिंग प्रक्रियाएँ सक्रिय कर दी हैं।
 
बंद हुए कंप्यूटर और लैपटॉप : बताया जा रहा है कि माइक्रोसॉफ्ट में शुक्रवार सुबह करीब 12 बजे तकनीकी गड़बड़ी देखी गई है। इसका असर कई बड़ी कंपनियों में दिखा। इन कंपनियों में दोपहर करीब बारह बजे कई कर्मचारियों के लैपटॉप और कंप्यूटर अपने आप बंद हो गए। ये गड़बड़ी लगातार काफी देर तक देखने को मिली। इस बीच कई बार कर्मचारी के कंप्यूटर और लैपटॉप रीस्टार्ट तो हुआ लेकिन इसके कुछ देर बाद ही एक बार फिर शट डाउन हो गया।
 
Edited by : Nrapendra Gupta 

Show comments

डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दी धमकी, बोले- चाहूं तो सबको खत्म कर दूं.. ईरान ने भी किया तीखा पलटवार

अमित शाह के दौरे से पहले कोलकाता में बवाल, श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का चबूतरा तोड़ा, मामले पर क्‍या बोली भाजपा?

ममता बनर्जी ने संभाली TMC की कमान, बागी नेताओं को दी चुनौती, बोलीं- मुझे रोकना है तो मारना पड़ेगा...

उन्हें पता है बॉस कौन है, नेतन्याहू पर ट्रंप का बड़ा बयान, व्हाइट हाउस में जल्द हो सकती है मुलाकात

ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले PM मोदी को मिली धमकी, आरोपी के IP एड्रेस की हुई पहचान, जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां

साहित्‍य, संगीत और अध्‍यात्‍म की नगरी देवास क्‍या बन रहा है आतंकियों की पनाहगाह?

Weather Update: मुंबई और कोंकण में बारिश का रेडअलर्ट, पहाड़ों पर आफत, दिल्ली NCR में गर्मी से राहत

चढ़ावा चोरी पर महंत नृत्य गोपालदास ने लिखा पत्र, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

LIVE: मुंबई में हाईटाइड की चेतावनी, मुंबई पुणे के बीच यातायात ठप

स्मार्ट मीटर पर बड़ा फैसला: अब बिना ग्राहक की मंजूरी भी बदले जाएंगे बिजली मीटर, जानिए GERC लोकपाल ने क्या कहा

अगला लेख