Hanuman Chalisa
✕

Seema Haider : बागेश्वर धाम को लेकर सीमा हैदर ने दिया बयान, जानिए क्या कहा?

Updated: सोमवार, 17 जुलाई 2023 (10:28 IST)
Seema Haider : अपने प्रेमी सचिन मीणा के साथ रहने के लिए पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर को लेकर लगातार सोशल मीडिया में खबरें आ रही हैं। सीमा को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं। नेपाल के रास्ते बगैर वीजा के भारत में एंट्री कर नोएडा आने को लेकर अब  एटीएस जांच करने वाली है। ऐसे में सीमा हैदर के बयान भी मीडिया में वायरल हो रहे हैं।

धीरेंद्र शास्त्री अच्छे लगते है : अब पाकिस्तान की रहने वाली सीमा हैदर ने भारत के बागेश्वर धाम के नाम से मशहूर धीरेंद्र शास्त्री को लेकर बयान दिया है। सीमा हैदर ने कहा कि बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री उसे अच्छे लगते हैं। सीमा ने एबीपी न्यूज को बातचीत में बताया कि उसे बागेश्वर बाबा की स्माइल बहुत पसंद है। सीमा ने कहा कि मैं उनकी दिव्य दरबार में जा सकती, लेकिन कोर्ट की वजह से में कहीं नहीं जा सकती। कोर्ट का मेरे हित में फैसला आएगा। मैं भारत में ही रहूंगी, यहीं मुझे जीना मरना है। बता दें कि सीमा हैदर को वापस पाकिस्तान आने के लिए धमकी भी दी गई है। पाकिस्तान के एक डाकू संगठन ने सीमा को धमकी दी थी कि वापस पाकिस्तान आ जाओ नहीं तो हिंदूओं पर हमले करेंगे।

मिल चुकी है जमानत : पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते भारत आने के मामले में सीमा हैदर और उसके पति सचिन को जमानत मिल गई है। कुछ शर्तो पर उन्हें जेल से रिहा किया गया है। कोर्ट ने कहा है कि आपको अगर शहर से बाहर कहीं जाना है तो पुलिस को जानकारी देनी होगी। आप सचिन के एड्रेस पर ही रहेंगे। जब तक मुकदमा चलता है आपको कहीं नहीं जाना है। वहीं पाकिस्तान सीमा हैदर का पति गुलाम हैदर सोशल मीडिया के जरिए भारत सरकार से अपील कर रहा है कि उसकी पत्नी को पाकिस्तान भेजा जाए।

क्या है सीमा की लव स्टोरी : पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर की नोएडा के सचिन नाम के शख्स से पबजी गेम पर पहचान हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच वीडियो कॉलिंग के जरिये नजदीकियां बढ़ने लगी। 13 मई को सीमा हैदर नेपाल के रास्ते बस में सवार होकर भारत में आ गई थी। सीमा रबूपुरा के आंबेडकर नगर में किराये पर मकान लेकर सचिन के साथ रह रही थी। वो अपने साथ अपने चार बच्चे भी लेकर आई थी।
Edited by navin rangiyal

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

MP में किसानों और ग्रामीणों को मिलेगा जमीन का मालिकाना हक, CM डॉ. यादव ने शुरू किया रजिस्ट्री अभियान

राहुल गांधी की अमित शाह को चुनौती, बोले- मोदीजी को मेरे साथ खुली बहस के लिए मनाइए, SIR पर आमने-सामने हों

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

उत्तराखण्ड को मिला ₹1,475 करोड़ का विकास पैकेज, अमित शाह ने 62 योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

संत भावविभोर, बोले- योगी सरकार के प्रयासों ने दीपोत्सव को बनाया वैश्विक पहचान

अगला लेख