sundarkand

बड़गाम जिले में सुरक्षाबलों ने ढेर किए तीन आतंकी

Updated: सोमवार, 21 जनवरी 2019 (12:21 IST)
जम्मू। सुरक्षाबलों ने कश्मीर के बड़गाम जिले में एक मुठभेड़ में तीन आतंकियों को मार गिराया है। समाचार भिजवाए जाने तक मुठभेड़ जारी थी, क्योंकि अधिकारियों के मुताबिक एक से तीन आतंकी अभी भी मस्जिद के भीतर छुपे हुए थे और सुरक्षाबलों पर गोलियां चला रहे थे।
 
बताया जा रहा है कि बड़गाम के जिनपांचाल में सेना और सुरक्षाबलों को 3 से 4 आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। ताजा जानकारी में यहां पर अब तक तीन आतंकियों के मारे जाने की खबरें हैं।
 
बताया जा रहा है कि आतंकी यहां की चार शरीफ मस्जिद में छिपे हुए हैं। सुरक्षाबलों ने मस्जिद को चारों ओर से घेर लिया है। इस एनकाउंटर में सेना की 53 राष्ट्रीय राइफल्स के अलावा जम्मू कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की जाइंट टीम शामिल है।
 
इस एनकाउंटर में अभी और ज्यादा जानकारी का इंतजार है। बड़गाम जिला सेंट्रल कश्मीर के तहत आता है। अधिकारी कहते हैं कि मारे गए आतंकी गणतंत्र दिवस पर कहर बरपाने की योजनाएं लिए हुए थे।

लेखक के बारे में
सुरेश डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

US Space Weapons : चीन-रूस से बढ़ते तनाव के बीच नई Space War की तैयारी, अमेरिका के अंतरिक्ष हथियार कितने खतरनाक हैं?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले सीमेंस कंपनी के अधिकारी, सीएम ने सौंपा 60.49 एकड़ जमीन का आशय पत्र

UCC को लेकर BJP पर बरसे AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी, अल्पसंख्यकों को जानबूझकर निशाना बना रही सरकार

UPI Payment Rules : आम यूजर के लिए UPI रहेगा फ्री, किन ट्रांजेक्शन पर लगेगा चार्ज, जान लीजिए सरकार के नए नियम

UCC पर अमित शाह के बयान का भूपेंद्र चौधरी ने किया स्वागत, बोले- 'मोदी की गारंटी पर देश को भरोसा', महिलाओं के अधिकार होंगे मजबूत

अगला लेख