dharma sangrah
✕

Weather Updates: उत्तरकाशी में मौसम की पहली बर्फबारी, दिल्ली में कड़ाके की ठंड का कहर जारी

Updated: बुधवार, 4 जनवरी 2023 (09:11 IST)
नई दिल्ली। उत्तराखंड में गंगोत्री और अन्य स्थानों पर मंगलवार शाम को इस मौसम की पहली बर्फबारी हुई। गंगा के उद्गम गोमुख, हर्षिल, नेलांग घाटी, धराली, मुखबा, उपला तकनौर और लोकप्रिय पर्यटन स्थल क्यारकोटी में भी हिमपात हुआ है। निचले इलाकों में बर्फीली ठंडी हवाएं चलीं। बर्फबारी सेब उत्पादकों के लिए खुशी लेकर आई है। दिल्ली में कड़ाके की ठंड का कहर जारी है।

आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा कि कोहरे और आंशिक रूप से बादल छाए रहने के कारण, पंजाब, हरियाणा, उत्तरप्रदेश और बिहार में कड़ाके की ठंड रही। दिल्ली के कुछ हिस्सों और राजस्थान तथा मध्यप्रदेश के अलग-अलग इलाकों में 'शीत दिवस' की स्थिति देखी गई।
 
उत्तरप्रदेश, बिहार, पंजाब और दक्षिण-पश्चिम हरियाणा के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे से लेकर गंभीर कोल्ड डे की स्थिति रही। पंजाब, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, पश्चिमी राजस्थान और उत्तर मध्यप्रदेश के एक-दो स्थानों पर बहुत घना कोहरा छा गया। पूर्वी मध्यप्रदेश, पूर्वी राजस्थान और त्रिपुरा में एक-दो जगहों पर घना कोहरा छाया रहा।
 
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि अगले 4 से 5 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में 'घना' से 'बहुत घना' कोहरा और 'शीत दिवस ' की स्थिति जारी रहने की संभावना है। इसके बाद कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। दिल्ली में सर्दी का सितम मंगलवार को भी जारी रहा और इस दौरान हिमालय से ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों में चलीं।

आईएमडी ने कहा कि अगले 2 दिन तक मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। सप्ताहांत में एक बार फिर शीतलहर चलेगी और तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि दिल्ली आने वाली कम से कम 21 ट्रेन कोहरे के कारण डेढ़ से 5 घंटे तक विलंबित हुईं। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में खराब मौसम के कारण सोमवार की रात 5 उड़ानों का मार्ग जयपुर की ओर परिवर्तित किया गया।
कश्मीर में चिल्लई कलां का दौर : कश्मीर में इस समय 'चिल्लई कलां' का दौर जारी है। 40 दिन का यह दौर सबसे मुश्किल समय होता है, जब बर्फबारी सबसे ज्यादा होती है। यह 21 दिसंबर से शुरू होकर 30 जनवरी को समाप्त होता है। घाटी में 'चिल्लई खुर्द' (छोटी सर्दी) के 20 दिन और 'चिल्लई बच्चा' (शिशु सर्दी) के 10 दिन के बाद भी ठंड जारी रहती है। घाटी के ज्यादातर भागों में गुरुवार को बर्फबारी हुई थी।
 
उत्तरकाशी में मौसम की पहली बर्फबारी: उत्तराखंड में गंगोत्री और अन्य स्थानों पर मंगलवार शाम को इस मौसम की पहली बर्फबारी हुई। गंगा के उद्गम गोमुख, हर्षिल, नेलांग घाटी, धराली, मुखबा, उपला तकनौर और लोकप्रिय पर्यटन स्थल क्यारकोटी में भी हिमपात हुआ है। निचले इलाकों में बर्फीली ठंडी हवाएं चलीं। बर्फबारी सेब उत्पादकों के लिए खुशी लेकर आई है।
 
इंदौर में भी स्कूलों का समय बदला : मध्यप्रदेश में ठंड के तेवर बढ़ गए हैं। पारा लगातार गिरता जा रहा है जिसके चलते स्कूलों के समय में भी बदलाव किया जाने लगा है। इंदौर कलेक्टर इलैया राजा टी ने भी अलसुबह लगने वाले स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव करते हुए एक आदेश करते कहा कि बढ़ती ठंड के कारण अब जल्दी सुबह लगने वाले स्कूलों को सुबह 8.30 या उसके बाद ही शुरू किया जाएगा। वहीं इस आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। इसस बच्चों को काफी सुविधा होगी।
 
इंदौर में लगातार गिर रहा पारा: इंदौर शहर में ठंड एक बार फिर लौट आई है। पिछले दो दिनों में ही रात के तापमान में 5 डिग्री की गिरावट आ चुकी है। इसके कारण रात से सुबह तक तीखी ठंड का अहसास हो रहा है। इसके चलते एक बार फिर गर्म कपड़ों की जरूरत पड़ रही है। नया पश्चिम विक्षोभ एक्टिवेट होने के कारण अब इंदौर रीजन में तापमान लगातार गिरेगा। इस हफ्ते 10-11 डिग्री के आसपास तापमान रहा।
 
मप्र में छमाही परीक्षा का समय बदला : शीतलहर के हालात को देखते हुए हाईस्कूल व हायर सेकंडरी की छमाही परीक्षाओं व भोपाल समेत कुछ जिलों में स्कूलों के लगने का समय बदल दिया गया है। अब 9वीं व 10वीं की छमाही परीक्षा दोपहर 1 से शाम 4 बजे तक व 11वीं व 12वीं की परीक्षा सुबह 9 से 12 बजे तक होगी। स्कूल सुबह 9.30 बजे के बाद खुलेंगे। मंगलवार को डीपीआई में ये बदलाव किए हैं।
 
अगले 24 घंटों की संभावित गतिविधि : अगले 24 घंटों के दौरान आंध्रप्रदेश, तटीय तमिलनाडु और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश संभव है। उत्तरी राजस्थान और हरियाणा के कुछ हिस्सों में कुछ स्थानों पर शीतलहर से लेकर गंभीर शीतलहर की स्थिति हो सकती है। पंजाब और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीतलहर चल सकती है।
 
उत्तरप्रदेश, बिहार, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे से लेकर अत्यधिक कोल्ड डे की स्थिति संभव है। पंजाब, हरियाणा, उत्तरप्रदेश और उत्तर-पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्सों में बहुत घना कोहरा छा सकता है। पूर्वी मध्यप्रदेश, पूर्वी राजस्थान और त्रिपुरा एक-दो जगहों पर घना कोहरा हो सकता है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

LoC : बर्फबारी से पहले घुसपैठ की फिराक में पाकिस्तान, एलओसी पर बढ़ाई गई चौकसी, 100 से ज्यादा आतंकियों की हलचल

मुंबई एयरपोर्ट के पास कथित अवैध मस्जिद पर कार्रवाई के निर्देश, MMRDA ने MIAL को दिया आदेश

Weather Update : नवंबर में बदलेगा मौसम का मिजाज, इन राज्यों में बारिश और ठंड का अलर्ट, जानिए आपके शहर का हाल

MP के बालाघाट में चाउमीन खाने से 130 लोग बीमार, 100 से ज्यादा बच्चे अस्पताल में भर्ती

Lucknow Deshaj Utsav : आल्हा, नकटौरा और लोकगीतों की गूंज से झूम उठा लोहिया पार्क, पद्मश्री मालिनी अवस्थी भी पहुंचीं

अगला लेख