ramcharitmanas

Weather Updates : अनेक राज्यों में झुलसाती गर्मी, चंद्रपुर और विदर्भ में तापमान 45.6 डिग्री, बारिश के आसार

Updated: मंगलवार, 21 मई 2019 (00:30 IST)
पुणे। महाराष्ट्र के चंद्रपुर और विदर्भ के हिस्सों में पिछले 24 घंटे के दौरान भीषण गर्मी रही और तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
 
अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय क्षेत्र, सिक्किम, ओडिशा, झारखंड, जम्मू-कश्मीर, गुजरात, कोंकण, गोवा, मराठवाड़ा, विदर्भ, तटीय आंध्रप्रदेश के कुछ हिस्सों तथा तेलंगाना, रॉयलसीमा और केरल के शेष हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से ऊपर रहा।
 
इसके साथ ही असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, तेलंगाना, रॉयलसीमा, तमिलनाडु, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल तथा मध्य महाराष्ट्र के शेष हिस्सों में तापमान सामान्य से काफी ऊपर रहा।
बिहार, मध्य महाराष्ट्र, उत्तर आंतरिक कर्नाटक में तापमान सामान्य से अत्यधिक ऊपर रहा। पश्चिम उत्तरप्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान और मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से नीचे रहा।
 
मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ और उत्तर आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर गर्म हवा की लहर चली। दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी, उत्तरी अंडमान सागर और अंडमान द्वीप समूह के कुछ और हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून की अगले 2-3 दिन में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।
 
असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम मध्यप्रदेश, तटीय मध्यप्रदेश, तेलंगाना, रॉयलसीमा, तटीय कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप में कहीं-कहीं तेज हवा के साथ अगले 24 घंटे के दौरान बारिश हो सकती है।
 
पंजाब और पश्चिम राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर 30-40 किमी प्रति घंटे की तेज गति से धूलभरी आंधी चल सकती है या फिर बारिश हो सकती है। पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, मध्यप्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, रॉयलसीमा, तमिलनाडु और उत्तर आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर इस दौरान गर्म हवा चल सकती है।
 
पिछले 24 घंटे के दौरान अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय इलाके, सिक्किम, जम्मू और कश्मीर के कई हिस्सों तथा असम, मेघालय, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम राजस्थान, तटीय आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, रॉयलसीमा, तमिलनाडु, उत्तर आंतरिक कर्नाटक और केरल के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हुईया फिर गरज के साथ छींटें पड़े।
 
झारखंड, बिहार, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, पूर्वी राजस्थान, गुजरात, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और लक्षद्वीप में मौसम शुष्क रहा। (वार्ता)

Show comments

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

बिहार NDA में UCC पर घमासान, अमित शाह के दावे के बाद JDU में असंतोष

गुरुग्राम में फीमेल बाइकर को टक्कर मारने वाली कार निकली आर्मी जवान की, बोला- दोस्त का भाई गाड़ी लेकर भागा

Disha Salian case: 6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

थोक महंगाई 9.92% के पार, जानें आपकी जेब और रसोई के बजट पर क्या पड़ेगा असर

अगला लेख