dharma sangrah
✕

स्कूल बस खाई में गिरी, 27 बच्चों की मौत

Updated: मंगलवार, 10 अप्रैल 2018 (09:59 IST)
शिमला/नूरपुर। धर्मशाला जिला मुख्यालय से 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित नूरपुर - चंबा राजमार्ग पर गुरचल गांव के निकट एक स्कूली बस गहरी खाई में गिर गई। इस घटना में 27 बच्चों सहित 30 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृत बच्चे राम सिंह पठानिया मेमोरियल स्कूल के छात्र थे।
 
हिमाचल प्रदेश के परिवहन मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने कहा कि 27 बच्चों सहित 30 लोगों की जान चली गई। कांगड़ा के पुलिस अधीक्षक संतोष पटियाल ने बताया कि स्कूल बस के 67 वर्षीय चालक मदन लाल और दो शिक्षिकाओं की भी इस घटना में मौत हो गई। 
 
बस में 40-45 लोग सवार थे और मरने वालों में अधिकतर प्राथमिक कक्षाओं के छात्र थे, जिनकी उम्र दस साल से कम थी। 
 
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हर मृतक के परिजनों को पांच लाख रुपए की तत्काल मदद देने की घोषणा की है। मजिस्ट्रेट स्तरीय जांच का आदेश दिया गया है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि चालक का बस पर नियंत्रण नहीं रहा और वह सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गई। 
 
खबर मिलते ही माता - पिता घटनास्थल पर पहुंच गए और पूरे इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। स्थानीय युवकों की मदद से शवों को मलबे से निकाला गया। (भाषा)

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

खेल-खिलाड़ियों के कल्याण के लिए संकल्पित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जानें स्पोर्ट्स में कितना आगे है मध्यप्रदेश, कितनी अकादमियां कर रहीं कमाल?

ट्रंप, पुतिन और शी जिनपिंग की बैठक पर राहुल गांधी का पीएम मोदी पर वार, भाजपा का पलटवार

भोपाल में होगी इंडिया गठबंधन की बड़ी रैली, 12 दिसंबर को जुटेंगे विपक्षी दलों के दिग्गज नेता

LIVE: चक्रवात अकवान की लैंडफॉल प्रक्रिया जारी, ओडिशा और आंध्र में अलर्ट

योगी सरकार की अभ्युदय योजना से युवाओं को मिली नई उड़ान, NEET-JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में 138 अभ्यर्थियों का चयन

अगला लेख