dharma sangrah

एसबीआई एटीएम से निकले 2000 के नकली नोट की सरकार करेगी जांच

Updated: गुरुवार, 23 फ़रवरी 2017 (18:57 IST)
नई दिल्ली। वित्त मंत्रालय ने आज कहा कि दक्षिण दिल्ली में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के एटीएम से 2000 रुपए के नकली नोट निकलने की जांच की जाएगी और नकली मुद्रा पर नियंत्रण के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।
वित्त राज्य मंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि दक्षिण दिल्ली के संगम बिहार स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एक एटीएम से 2000 रपए के नकली नोट निकलने जैसे छिटपुट मामलों से सरकार विचलित नहीं है। नोट पर हिन्दी में ‘भारतीय मनोरंजन बैंक’ और अंग्रेजी में ‘चिल्ड्रन बैंक ऑफ इंडिया’ लिखा है।
 
उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘सरकार मामले की जांच करेगी। नकली मुद्रा एटीएम से नहीं निकलनी चाहिए। अगर अखबारों में ऐसी कोई रिपोर्ट है, तो इसकी जांच की जाएगी।’ देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ने कल कहा था कि बैंक के एटीएम से नकली नोट निकलने की संभावना काफी कम है और उसे संदेह है कि कुछ बदमाशों ने नुकसान पहुंचाने के इरादे से ऐसा किया है।
 
गंगवार ने कहा, ‘सरकार फर्जी मुद्रा को नियंत्रित करने के लिए कदम उठा रही हैं कुछ लोग देश में समस्या उत्पन्न करने की कोशिश कर रहे हैं। हम इस बारे में जांच के बाद ही कुछ कह सकेंगे :वे कौन हैं:।’ मंत्री के अनुसार स्टेट बैंक के इस दावे की कि नोटों को लाने ले जाने के दौरान किसी तीसरे पक्ष द्वारा फर्जी मुद्रा डाली जा सकती है, इस तथ्य की जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार एक्का-दुक्का मामले से चिंतित नहीं है लेकिन मामले की पूरी तरह जांच की जाएगी। (भाषा) 

Show comments

PM मोदी की लोकप्रियता से परेशान हैं राहुल, Gen-Z है भाजपा के साथ, जानिए किसने किया यह दावा?

CJP संस्थापक अभिजीत दिपके के पिता ने बेटे की विदेश में पढ़ाई का खर्च कैसे उठाया? RTI कार्यकर्ता ने जांच की मांग की

US-Iran War : ईरान पर हमले से पीछे हटे ट्रंप तो तेहरान ने कसा तंज, रुबियो बोले- अब चुकानी होगी ‘बहुत बड़ी कीमत’; इराक में ड्रोन अटैक से आग

ट्रंप कर रहे ईरान में भीषण हमले की तैयारी, अपने नागरिकों को दी यह सलाह, धमकी पर क्‍या बोला तेहरान?

भगवा पहन 'चोरी' का ड्रामा पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश पर बनारस में FIR दर्ज

सभी देखें

बाबा औघड़नाथ मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, मेरठ पुलिस की चाक-चौबंद सुरक्षा

LIVE: ByPoll Election Results : बांकीपुर से दतिया तक भाजपा को बड़ा झटका, मांजलपुर में सतीश पटेल आगे

पावागढ़ जाने वाले भक्तों के लिए बड़ी खबर, 8 अगस्त तक रोपवे सेवा बंद

E20 पेट्रोल पर नया विवाद, जयराम रमेश ने माइलेज और इंजन खराबी को लेकर सरकार से पूछे सवाल

बांकीपुर में प्रंशात किशोर ने कर दिया 'खेला', भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन को झटका

अगला लेख