kalsarpa dosh calculator
✕

अब संजय निरुपम ने उठाए सर्जिकल हमले पर सवाल

Updated: मंगलवार, 4 अक्टूबर 2016 (20:00 IST)
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदम्बरम तथा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बाद मंगलवार को कांग्रेस के एक और वरिष्ठ नेता संजय निरुपम ने भी सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर सवाल उठाए और सरकार से अपने दावों की पुष्टि के लिए प्रमाण देने की मांग की।

 निरुपम ने कहा कि जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पार जाकर भारतीय सेना की सीमित कार्रवाई यानी सर्जिकल स्ट्राइक पर लोग सवाल उठा रहे हैं और इस तरह के सवाल करना लोगों का अधिकार है। सरकार को इस बारे में सही जानकारी देनी चाहिए।
 
निरुपम ने कहा कि हम इस मामले में प्रमाण चाहते हैं और सरकार को प्रमाण देना चाहिए। इससे पहले उन्होंने ट्वीट किया कि देश का हर नागरिक पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक करने के पक्ष में है, लेकिन यह राजनीतिक लाभ अर्जित करने के लिए नहीं होना चाहिए। राष्ट्र के हितों के साथ खिलवाड़ करके राजनीति नहीं की जा सकती है।
 गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के उरी में सैन्य ठिकाने पर हुए आतंकवादी हमले के बाद पिछले सप्ताह भारतीय सेना जम्मू कश्मीर में सीमा पार जाकर सीमित कार्रवाई करके भारतीय सीमा में घुसने के लिए तैयार आतंकवादियों के शिविरों को ध्वस्त कर दिया था। 

कांग्रेस में विरोधाभास : निरुपम के बयान के बाद कांग्रेस में ही विरोधाभासी सुर उठ रहे हैं। दूसरी ओर इसे पार्टी की राजनीतिक रणनीति का हिस्सा भी माना जा रहा है। पार्टी प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने निरुपम के बयान से तो किनारा किया, लेकिन परोक्ष रूप से उनका समर्थन करते हुए यह भी कहा कि सरकार को पाकिस्तानी दुष्प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए। मुंहतोड़ जवाब से यहां उनका आशय हमले के प्रमाण से ही था, जो पाकिस्तान भी मांग रहा है। ये बातें कांग्रेस की दोहरी मानसिकता को ही उजागर करती हैं। हालांकि यह पहला मौका नहीं है, जब कांग्रेस के भीतर विरोधभासी बयान आए हैं।  
 
 
निरुपम यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि भाजपा जिस तरह से राजनीति कर रही है, बैनर उठाकर श्रेय ले रही है, उससे यह धारणा बनती है कि क्या इस तरह के हमले हुए भी थे? गोवा में रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर का सार्वजनिक सम्मान किया जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि पहले सर्जिकल हमलों की घोषणा क्यों नहीं की जाती थी? अब डीजीएमओ ने क्यों संवाददाता सम्मेलन किया गया? अर्णब गोस्वामी पर भी निशाना साधते हुए निरुपम ने कहा कि अर्णब खुद को देशभक्त समझते हैं तो क्या बाकी सब लोग देशद्रोही हैं। उनका इस बात पर जोर था कि सरकार को सर्जिकल हमले का प्रमाण देना चाहिए।
Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख