Daily Horoscope
✕

पाकिस्‍तान की हार से सदमे में हैं मियांदाद...

Updated: मंगलवार, 4 अक्टूबर 2016 (19:36 IST)
नई दिल्ली। भारत के खिलाफ जावेद मियांदाद की टिप्पणी पर बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को कहा कि पाकिस्तान का यह पूर्व क्रिकेट कप्तान लड़ाई के मैदान और क्रिकेट के मैदान पर अपने देश के हार और जीत के रिकॉर्ड से अब तक सदमे में है।
नियंत्रण रेखा के पार भारत के लक्षित हमले के बाद मियांदाद ने कहा था कि पाकिस्तान भारत के खिलाफ जंग के लिए पूरी तरह से तैयार है।
 
भारतीय जनता पार्टी के सांसद ठाकुर ने कहा, पाकिस्तान अब तक 1965, 1971 और कारगिल की लड़ाई में भारत के हाथों लगे सदमे से नहीं उबर पाया है। मियांदाद के साथ भी ऐसा ही है जो विश्व कप इतिहास में एक बार भी भारत को नहीं हरा पाने से सदमे में है। 

सर्जिकल हमले से तिलमिलाए मियांदाद ने नरेन्द्र मोदी को कहे अपशब्द... 
 
ठाकुर ने कहा, अगर जरूरत पड़ी तो भारत एक बार फिर पाकिस्तान को धूल चटाने को तैयार है, फिर चाहे लड़ाई का मैदान हो या क्रिकेट का मैदान। मियांदाद पर निशाना साधते हुए ठाकुर ने कहा कि इस पूर्व कप्तान को अपने रिश्तेदारों और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से बाहर निकलने के लिए कहना चाहिए।
 
ठाकुर ने कहा, मियांदाद अगर अपने लोगों को लेकर इतना आश्वस्त है तो उसे दाऊद को भारत वापस आने के लिए कहना चाहिए। वह ऐसा क्यों नहीं करता। हमने हमेशा पाकिस्तान को हराया है और भविष्य में दोबारा ऐसा करेंगे। बीसीसीआई प्रमुख पहले ही मौजूदा हालात में पाकिस्तान के साथ क्रिकेट संबंध दोबारा शुरू करने से इनकार कर चुके हैं। (भाषा) 
Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख