Hanuman Chalisa
✕

सेना की कुर्बानी को राजनीति का रंग नहीं दिया जाना चाहिए : सुरजेवाला

Updated: मंगलवार, 4 अक्टूबर 2016 (19:54 IST)
नई दिल्ली। सेना के सर्जिकल हमले पर संजय निरुपम के बयान से कांग्रेस ने किनारा कर लिया है।  सुरजेवाला ने कहा कि सर्जिकल हमले पर निरुपम के बयान से कांग्रेस असहमत है और कांग्रेस ने इसका गंभीर संज्ञान लिया है। सुरजेवाला ने कहा कि सेना की कुर्बानी को राजनीति का रंग नहीं दिया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा ‍कि कांग्रेस, संजय निरूपम के बयान से सहमत नहीं जिसमें उन्होंंने मांग की थी कि सरकार इस हमले के साक्ष्यों को जनता के सामने सार्वजनिक करे।  सुरजेवाला ने कहा कि दुश्मन देश पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय सेना के सर्जिकल हमले का समर्थन कांग्रेस अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने किया था। उन्होंने सेना को सलाम करते हुए सरकार को कार्रवाई के लिए बधाई दी थी।  सुरजेवाला ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से सेना की कार्रवाई को सार्वजनिक पटल पर नहीं रखना चाहिए। इस तरह के सर्जिकल कांग्रेस और अन्य सरकारों के वक्त भी हुए हैं लेकिन उन्हें कभी सार्वजनिक नहीं किया गया। भारतीय सेना देश की सीमाओं की रक्षा करती है, देश के नागरिकों की रक्षा करती है। भारतीय सेना राजनीतिक नेतृत्व की सहमति से देशहित में कदम उठाती है।

उन्होंने कहा कि भारत के जांबाज जवानों की बहादुरी और बलिदान को पूरा देश सलाम कर रहा है। इस हमले पर पाकिस्तान जो प्रोपोगेंडा कर रह रहा है, उसका देश की सरकार को मुंहतोड़ जवाब  देना चाहिए। उन्होंने कहा कि दुश्मनों और उग्रवादियों के खिलाफ भारतीय सेना की कार्रवाई देश की सवा सौ करोड़ जनता का प्रतिबिंब है।  भारतीय सेना की बहादुरी और बलिदान को देश का एक भी नागरिक कभी भी राजनीतिक परिदृष्ट में नहीं देखना चाहेगा। इस तरह की कार्रवाई के लिए पहले भी हम सेना और सरकार के साथ खड़े थे और हमेशा खड़े रहेंगे। भारतीय सेना देश की सुरक्षा के लिए काम करती है, न कि किसी राजनीतिक दल के लिए। 
 

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख