Hanuman Chalisa
✕

केजरीवाल को चुनौती देंगे संदीप दीक्षित, क्या ले पाएंगे मां की हार का बदला?

Updated: शुक्रवार, 13 दिसंबर 2024 (12:53 IST)
Delhi Assembly elections: कांग्रेस ने नई दिल्ली विधानसभा सीट (Delhi Assembly seat) से दिग्गज पार्टी नेता संदीप दीक्षित (Sandeep Dixit) को उम्मीदवार बनाया है। वे पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चुनौती देंगे। नई दिल्ली सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले केजरीवाल ने 2013 में इसी सीट से दीक्षित की मां और 3 बार मुख्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित को हराया था। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हुई हैं कि क्या वे अपनी मां की हार का बदला ले पाएंगे?
 
विकास की भावना को वापस लाने की लड़ाई होगी : कांग्रेस नेता एवं पूर्व सांसद संदीप दीक्षित ने कहा कि दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव राष्ट्रीय राजधानी में विकास की भावना को वापस लाने की लड़ाई होगी। उन्होंने कहा कि हर चुनाव चुनौतीपूर्ण होता है और खासकर अगर यह मुख्यमंत्री की सीट हो। हालांकि यह आम आदमी पार्टी को तय करना है कि वे (केजरीवाल) चुनाव लड़ेंगे या नहीं? हमारे लिए किसी व्यक्ति के खिलाफ लड़ना चुनौती नहीं है।
 
आप पर लगाया आरोप : पूर्वी दिल्ली से पूर्व सांसद दीक्षित ने कहा कि 10 साल पहले दिल्ली की जनता ने एक नई पार्टी को मौका देने का फैसला किया था। उन्होंने दावा किया कि हम यह स्पष्ट रूप से कह रहे थे कि झूठा माहौल बनाकर कांग्रेस को (दिल्ली में) सत्ता से हटाया गया। हालांकि 10 साल बाद यह स्पष्ट हो गया है कि नई पार्टी का वास्तविक काम, स्वच्छ राजनीति और अच्छे व्यवहार से कोई लेना-देना नहीं है।
दीक्षित ने आरोप लगाया कि यह भी स्पष्ट हो गया है कि पार्टी को एक विकसित केन्द्र शासित राज्य मिला लेकिन उसने 7 से 10 साल में उसे बर्बाद कर दिया। उन्होंने कहा कि इसलिए हमारे लिए यह दिल्ली में विकास की भावना को वापस लाने और जन कल्याण के बारे में सोचने वाली सरकार को वापस लाने की लड़ाई होगी।
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Delhi Air Pollution : दिवाली पर दिल्ली में सांस लेना होगा मुश्किल? पटाखों से और गंभीर हो सकती है हवा

दीपोत्सव में दिखेगा अद्भुत नजारा! 220 टन रेत से तैयार हो रहा भव्य राम दरबार, 50 फुट लंबी होगी कलाकृति

क्या UGC नियमों को लेकर बैकफुट पर आई सरकार? जानिए सुप्रीम कोर्ट में केन्द्र ने क्या कहा

PoK में फिर भड़की हिंसा, रावलकोट में ड्रोन हमले और भारी गोलीबारी का आरोप, 3 की मौत

चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान; 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण, जानें कब आएगी फाइनल लिस्ट

सभी देखें

Earthquake in Jammu and Kashmir : जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके, दहशत में घर से निकले लोग

बेंजामिन नेतन्याहू को बड़ा झटका, अरब पार्टियों ने गादी आइजेनकोट को दिया समर्थन, इजराइल में बदल सकता है सत्ता का समीकरण

जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, क्राइम ब्रांच ने पूछे करीब 70 सवाल

चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता, DRDO ने किया स्वदेशी प्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण

फ्रांस के ब्लड बैंक पर साइबर अटैक, दूर से हैक कर बढ़ा दिया गया खून रखने वाले फ्रिज का तापमान, बैंकिंग समूह भी निशाने पर

अगला लेख