Daily Horoscope
✕

पाकिस्तान के ऐलान के बाद भारत ने भी बंद की समझौता एक्सप्रेस ट्रेन

Updated: रविवार, 11 अगस्त 2019 (20:06 IST)
नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने रविवार को घोषणा की है कि उसने अपनी अंतरराष्ट्रीय सीमा तक समझौता एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन बंद कर दिया है। इससे कुछ ही दिन पहले पाकिस्तान ने अपने क्षेत्र में ट्रेन की सेवाएं रोक दी थीं।
 
भारतीय रेलवे रविवार को दिल्ली से अटारी और अटारी से दिल्ली के बीच इस ट्रेन का परिचालन करता था जबकि पाकिस्तान में यह ट्रेन लाहौर से अटारी के बीच चलाई जाती थी। यात्री अटारी स्टेशन पर ट्रेन बदलते थे।
 
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने कहा कि लाहौर और अटारी के बीच चलने वाली समझौता एक्सप्रेस 14607/14608 को रद्द किए जाने के पाकिस्तान के फैसले के परिणामस्वरूप दिल्ली से अटारी के बीच चलने वाली लिंक एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 14001/14002 भी रद्द की जाती है। अधिकारियों ने बताया कि रविवार की सेवा के लिए 2 यात्रियों ने टिकट बुक कराए थे।
 
जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा वापस ले लेने और राज्य को 2 केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने के सरकार के फैसले के बाद दोनों पड़ोसी देशों में तनाव बढ़ने के बीच पाकिस्तान ने समझौता एक्सप्रेस और थार एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन बंद कर दिया था। (भाषा)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

दिल्ली की जगह पहली बार लखनऊ में होगा कौशल दीक्षा समारोह, 21 नवंबर को PM मोदी करेंगे ITI टॉपर्स का सम्मान

लखनऊ के ऐशबाग में भीषण अग्निकांड, आग ने कई झुग्गियों को निगला, 4 KM दूर तक दिखा धुएं का गुबार

Apple की कई सेवाएं क्यों हुईं ठप, क्या इन तकनीकी गड़बड़ियों के पीछे साइबर हमला है? iCloud से App Store तक यूजर्स परेशान, कंपनी ने क्या बताया

अगला लेख