dharma sangrah
✕

सामने आ रहे हैं साक्षी के पति अजितेश के कारनामे, हथियारों का है शौकीन, डिलीट किया फेसबुक अकाउंट

Updated: रविवार, 14 जुलाई 2019 (12:34 IST)
भाजपा विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी से मंदिर में शादी करने वाले अजितेश कुमार के बारे में लगातार नई बातें सामने आ रही हैं। भोपाल में सगाई के खुलासे के बाद यह भी जानकारी सामने आ रही है कि वह हथियारों का शौकीन है। उसने हथियारों के साथ कई फोटो सोशल मीडिया पर पर पोस्ट किए हैं।
 
अजितेश कुमार के फेसबुक पर इस तरह के कारनामे को लेकर कई तरह कमेंट सामने आ रहे थे। इसके बाद उसने अपना फेसबुक अकाउंट डिलीट कर दिया। इससे पहले साक्षी मिश्रा के पति अजितेश कुमार की दूसरी लड़की से सगाई की तस्वीर वायरल हो रही थी।
शादी में आया था सगाई वाला ट्‍विस्ट : भाजपा विधायक की बेटी ने जिस लड़के अजितेश से शादी का दावा कर रही थी, उसकी सगाई पहले भी एक बार साल 2016 में भोपाल में एक लड़की से हो चुकी थी। भोपाल की एक होटल में हुई इस भव्य सगाई के कुछ दिनों बाद ही अजितेश ने सगाई तोड़कर शादी से मना कर दिया था।
 
लड़की के पिता का दावा किया था कि सगाई के कुछ दिनों बाद अजितेश भोपाल आकर परिवार के दबाव में शादी करने से इंकार कर दिया। इसके बाद उन्होंने अजितेश के पिता से बात भी की, लेकिन उन्होंने भी बेटे का साथ दिया। भोपाल में अजितेश ने जिस लड़की से सगाई की थी उसके पिता का कहना था कि उसने खुद अपनी पंसद से उनकी सबसे छोटी बेटी से सगाई की थी जबकि वह अपनी बड़ी बेटी की शादी अजितेश से करना चाह रहे थे।
 
यह था पूरा मामला : उत्तरप्रदेश के बरेली के दबंग भाजपा विधायक राजेश मिश्रा के बेटी ने अपने पंसद से अजितेश नाम के लड़के से शादी की थी। विधायक की बेटी ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर आरोप लगाया था कि शादी से नाराज उनके विधायक पिता उनकी हत्या करवाना चाहते हैं। भाजपा विधायक की बेटी का आरोप था कि दलित जाति में शादी करने से उनके पिता उससे नाराज है और उसकी हत्या करना चाहते हैं।
 
साक्षी और अजितेश के तरफ से सोशल मीडिया पर कई वीडियो जारी कर अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई थी। इन वीडियो पर राजेश मिश्रा ने मीडिया से अपनी सफाई देते हुए कहा था कि उनकी बेटी बालिग है इसलिए उनको सभी अधिकार है। बेटी के आरोपों को पिता ने झूठा बताते हुए कहा था कि उनकी तरफ से कोई धमकी नहीं दी जा रही है।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

भोपाल में 96 लाख रुपए की 9700 लीटर अवैध शराब पकड़ाई, 1075 पेटियों सोम डिस्टिलरीज दर्ज, ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

अयोध्या की 14 कोसी परिक्रमा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने सरयू में लगाई डुबकी

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

भोपाल मास्टर प्लान 2047 पर सुनवाई में कांग्रेस ने उठाए सवाल, 21 साल की देरी से लेकर दुकानों की सीलिंग तक पर जताई आपत्ति

50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, अगले 20 साल के लिए पीएम मोदी का उद्योग जगत को 'इंडिया फर्स्ट' मंत्र

अगला लेख