1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. saif ali khan discharged from hospital

सैफ अली खान डिस्चार्ज, चाकू से हमले के बाद 5 दिन से थे लीलावती अस्पताल में भर्ती

saif ali khan
Saif Ali Khan discharge : मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में एक घुसपैठिए के हमले में घायल हुए अभिनेता सैफ अली खान को घटना के पांच दिन बाद मंगलवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
 
घुसपैठिए ने 15 जनवरी की रात को अभिनेता (54) पर कई बार चाकू से वार किया था। उन्हें कई जगह चोट आई थी, जिसके कारण अस्पताल में उनकी आपातकालीन सर्जरी की गई थी।
 
चिकित्सकों ने पहले कहा था कि खान के शरीर पर तीन जगह जख्म थे। इनमें हाथ पर दो और गर्दन के दाहिने हिस्से पर उन्हें एक चोट आई थी और सबसे गहरा जख्म उनकी पीठ पर था, जो रीढ़ की हड्डी में था। चिकित्सकों ने सैफ की रीढ़ की हड्डी में फंसी नुकीली वस्तु को सर्जरी करके निकाला और चोट का उपचार किया।
 
खान की हालत में धीरे धीरे सुधार हुआ और 17 जनवरी को उन्हें गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) से एक विशेष कक्ष में स्थानांतरित कर दिया गया।
 
पुलिस ने चाकू से हमले की घटना को लेकर रविवार को बांग्लादेशी नागरिक शरीफुल इस्लाम शहजाद मोहम्मद रोहिल्ला अमीन फाकिर (30) को पड़ोसी ठाणे शहर से गिरफ्तार किया। वह 5 दिन की पुलिस रिमांड पर है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
इंदौर में कचरे की अवैध खरीद फरोख्त करना पड़ा महंगा, कबाड़ी पर लगा 1 लाख का जुर्माना