shradh paksha
✕

आप नेता की गिरफ्तारी को लेकर पायलट ने साधा केंद्र पर निशाना, कहा- एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही सरकार

Updated: गुरुवार, 5 अक्टूबर 2023 (19:15 IST)
Sachin Pilot's target on central government: कांग्रेस नेता सचिन पायलट (Sachin Pilot) ने केंद्र सरकार पर केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया और कहा कि देश इस पूरे प्रकरण को देख रहा है। पायलट ने दिल्ली में कुछ पत्रकारों और आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता संजय सिंह की गिरफ्तारी को लेकर गुरुवार को टोंक में कहा कि केंद्र सरकार जिस तरह से अपनी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है, वह अब जगजाहिर हो चुका है।
 
पायलट ने कहा कि सीबीआई, ईडी और आयकर विभाग के 90-95 प्रतिशत छापे व कार्रवाई उन लोगों के खिलाफ होती है, जो केंद्र सरकार के विरोधी लोग हैं, जो राजनीति में उनका विरोध करते हैं। पायलट ने कहा कि देश इस पूरे प्रकरण को देख रहा है और वे खुद भी इसे ठीक नहीं मानते हैं।
 
उन्होंने कहा कि विरोधियों की आवाज दबाने के लिए बदले की भावना से की गई कार्रवाई को लोग कभी भी ठीक नहीं मान सकते हैं। विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ में भाजपा नुकसान का सामना कर रही है और वह जानती है कि यहां तमाम लोग कांग्रेस के पक्ष में मतदान करना चाहते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि इन राज्यों में कंग्रेस पार्टी की ही सरकार बनेगी। उन्होंने राजस्थान भाजपा में अंदरुनी खींचतान का आरोप लगाया।
 
भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जो पार्टी कभी खुद को सबसे अलग बताती थी, आज पता नहीं कि उसका नेता कौन है? टिकट कौन दे रहा है? वे सिर्फ इस उम्मीद में बैठे हैं कि हर 5 साल बाद सत्ता परिवर्तन होता है तो हम घर बैठे ही सत्ता का सुख भोग लेंगे लेकिन इस बार ऐसा होने वाला नहीं है। यहां परंपरा टूटेगी और राजस्थान में सरकार कांग्रेस पार्टी की ही बनेगी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

सभी देखें

फ्लाईदुबई के को-पायलट को लेकर बड़ा खुलासा, ओमान से इजरायल तक कहां-कहां हुई सुरक्षा चूक?

CEC ज्ञानेश कुमार के निलंबन की मांग पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार और आयोग को नोटिस

अमेरिकी चुनाव की कमियां गिनाते-गिनाते ट्रंप ने कर दी बड़ी गलती! ब्राजील को बताया 'भारत'

शिक्षक भर्ती को लेकर राहुल गांधी ने CM डॉ. मोहन यादव को लिखा पत्र, पदवृद्धि के साथ नोटिस वापस लेने की मांग

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में बड़ी सफलता: अहमदाबाद में साबरमती नदी पर 480 मीटर लंबा पुल बनकर तैयार

अगला लेख