Daily Horoscope

हेलमेट पहनकर दर्शन के लिए निकली महिलाएं, सबरीमाला मंदिर के बाहर तीसरे दिन भी बवाल

Updated: शुक्रवार, 19 अक्टूबर 2018 (11:22 IST)
सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश को लेकर जारी तनाव कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। आज भी दो महिलाओं ने मंदिर जाने की कोशिश की जबकि श्रद्धालु इन महिलाओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि यह दोनों महिलाएं मंदिर में प्रवेश करने में विफल रही। 
 
तेलंगाना की एक ऑनलाइन पत्रकार और एक अन्य महिला श्रद्धालु को आईजी पुलिस श्रीजीत की अगुवाई वाली एक टीम सबरीमाला मंदिर ले जाने की कोशिश कर रही है। महिलाएं भारी सुरक्षा के बीच हेलमेट पहनकर सुबह ही सबरीमाला मंदिर के लिए रवाना हो गई।

तेलंगाना की एक ऑनलाइन पत्रकार और एक अन्य महिला श्रद्धालु ने सबरीमाला में प्रवेश की कोशिश की लेकिन भारी विरोध के कारण वे नाकाम रहीं। 
 
इस बीच सबरीमाला के मुख्य पुजारी कंदारारू राजीवरु ने मंदिर को बंद करने की धमकी दी है। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी महिला मंदिर में घुसी तो हम पूजा रोक देंगे। हम मंदिर बंद करके चाभी अपने साथ ले जाएंगे। भक्तों की भावनाओं को हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए। हम भक्तों के साथ हैं।
 
उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी पिछले दो दिन में एक भी महिला सबरीमाला मंदिर में भगवान अयप्पा के दर्शन नहीं कर सकी है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख