biodatamaker
✕

बोले भारतीय विदेश मंत्री, पाकिस्तान आतंकवाद बंद करे तब होगी बातचीत

Updated: शनिवार, 31 अगस्त 2019 (20:09 IST)
भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यूरोपीय संघ के कमिश्नर क्रिस्टोस स्टायलियनाइड्स के साथ बैठक के दौरान कहा है कि भारत, पाकिस्तान के साथ आतंक और हिंसामुक्त माहौल में बकाया मुद्दों पर चर्चा करने को तैयार है। इसमें यूरोपीय संघ के इस रुख को भी दोहराया गया कि नई दिल्ली और इस्लामाबाद को कश्मीर क्षेत्र में तनाव दूर करने के लिए फिर से वार्ता की आवश्यकता है।

ALSO READ: राजनाथ बोले, कश्मीर पर बेकार का रोना बंद करे पाकिस्तान
 
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के क्षेत्रों में बेहतर प्रशासन और अधिक विकास के लिए अपनी उम्मीदों को दोनों नेताओं ने साझा किया। अफगानिस्तान और ईरान में स्थिति से संबंधित हाल के घटनाक्रम पर भी उन्होंने बातचीत की।
 
ट्विटर पर जयशंकर ने लिखा कि यूरोपीय संघ के कमिश्नर क्रिस्टोस स्टायलियनाइड्स के साथ अच्छी बैठक हुई। अफगानिस्तान और ईरान पर अपने दृष्टिकोण पर चर्चा की। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बेहतर प्रशासन और विकास पर हमारी अपेक्षाओं के बारे में बताया। आतंक और हिंसा से मुक्त माहौल में पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय रूप से मुद्दों पर चर्चा करने के लिए भारत की उदारता के बारे में बताया।
 
5 अगस्त को भारत ने जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को खत्म कर उसे दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित कर दिया है। पाकिस्तान इस फैसले के बाद से ही बौखलाया हुआ है। तिलमिलाते हुए उसने पहले भारत के साथ व्यापार निलंबित किया, फिर अपना हवाई क्षेत्र आंशिक तौर पर बंद कर दिया और भारतीय सिनेमा, समझौता एक्सप्रेस और थार एक्सप्रेस की सेवाएं प्रतिबंधित कर दीं।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख