Daily Horoscope
✕

रेयान इंटरनेशनल स्कूल खुला, बच्चे के पिता ने किया विरोध

Updated: मंगलवार, 19 सितम्बर 2017 (00:52 IST)
गुरुग्राम। सोहना रोड गांव भोंडसी स्थित रेयान इंटरनेशनल स्कूल में 7 वर्ष के बच्चे प्रद्युम्न ठाकुर की हत्या के बाद सोमवार से स्कूल खोल दिया गया है। आज स्कूल खोले जाने के बाद कुछ पालक अपने बच्चे को स्कूल छोड़ने भी आए हैं।
 
तीन माह तक यह स्कूल प्रशासन के अधीन रहेगा इसके बाद जब सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हो जाएगी तब उसे स्कूल प्रबंधन को सौंप दिया जाएगा। सीबीएसई ने स्कूल की मान्यता रद्द कर दिए जाने के बीच स्कूल को खोले जाने का विरोध भी शुरू हो गया। 
 
स्कूल खोले जाने के बाद हालांकि प्रशासन का दावा है कि साक्ष्य पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे, लेकिन प्रद्युम्न के पिता वरुणचंद ठाकुर ने आशंका जताई है कि स्कूल खुलने के बाद साक्ष्यों को सुरक्षित रखना संभव नहीं होगा। उनका मानना है कि सीबीआई जांच शुरू होने तक स्कूल को बंद रखना चाहिए था।
 
गौरतलब है कि कक्षा दो के छात्र प्रद्युम्न की 8 सितंबर को टॉयलेट में गला काटकर नृशंस हत्या कर दी गई थी। बस के एक कंडक्टर को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है और पुलिस ने बस कंडक्टर अशोक कुमार (42) को इस हत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस का कहना है कि अशोक ने बच्चे का यौन शोषण करने की कोशिश की, जिसमें विफल रहने पर उसने बच्चे की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी।
 
प्रद्युम्न के पिता 8 सितंबर की सुबह बेटे को स्कूल पहुंचाकर घर लौटे और एक घंटा बाद ही उसे स्कूल के टॉयलेट में खून से लथपथ, मृत पाया गया था। इस घटना के बाद समूचे देश में स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था और बच्चों की सुरक्षा राष्ट्रीय मुद्दा बन गई है। हरियाणा सहित कई राज्यों में चल रहे रेयान स्कूल के बाहर अभिभावकों और आक्रोशित लोगों ने प्रदर्शन किया था। (एजेंसी)

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

SIR पर रोक लगाने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, याचिका में मिलीं 14 खामियां

केरलम, तमिलनाडु, ओडिशा समेत 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के राज्यपाल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने पीएम मोदी के कार्यकाल को किया याद, वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा मध्यप्रदेश

Mission Shakti 6.0: मेरठ में महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए पैदल मार्च, बेटियों को दिया सशक्त बनने का संदेश

Poonch Encounter : पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, लैंडमाइन धमाके में लश्कर के टॉप कमांडर समेत 4 आतंकी ढेर

अगला लेख