manglik dosh calculator
✕

Rupee Vs Dollar : शुरुआती कारोबार में रुपए में आई तेजी, जानिए डॉलर के मुकाबले कितना चढ़ा

Updated: बुधवार, 17 सितम्बर 2025 (12:26 IST)
Indian Rupee vs Dollar News : अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद के बीच डॉलर में व्यापक गिरावट के चलते बुधवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 28 पैसे की बढ़त के साथ 87.81 प्रति डॉलर पर मजबूत खुला। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 0.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 68.33 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। मंगलवार को रुपया 7 पैसे की बढ़त के साथ 88.09 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
 
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि निवेशक फेडरल रिजर्व की नीतिगत बैठक पर कड़ी नजर रख रहे हैं क्योंकि वैश्विक स्तर पर डॉलर में नरमी से रुपए में मजबूती आ रही है। बाजार को ब्याज दरों में 0.25 प्रतिशत कटौती की उम्मीद है, और निवेशक आगे के मार्गदर्शन के लिए फेडरल रिजर्व के प्रमुख के संबोधन का इंतजार कर रहे हैं।
ALSO READ: डॉलर के मुकाबले 18 पैसे मजबूत हुआ रुपया, 1 अमेरिकी Dollar की इतनी रह गई कीमत
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनियम बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 87.84 पर खुला और फिर 87.81 पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव से 28 पैसे की बढ़त है। मंगलवार को रुपया 7 पैसे की बढ़त के साथ 88.09 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। 
इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती का आकलन करने वाला डॉलर सूचकांक 0.11 प्रतिशत की बढ़त के साथ 96.73 पर कारोबार कर रहा था। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 0.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 68.33 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।
ALSO READ: डॉलर के मुकाबले 27 पैसे मजबूत हुआ रुपया, 1 अमेरिकी Dollar की कीमत इतनी रह गई
घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 262.74 अंक बढ़कर 82,643.43 अंक पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 85.25 अंक चढ़कर 25,324.35 अंक पर कारोबार कर रहा था। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को शुद्ध आधार पर 308.32 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। (इनपुट एजेंसी)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

UP Election 2027 : 'सपा-कांग्रेस की दोस्ती ICU में', यूपी भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने गठबंधन पर साधा निशाना

वडोदरा में 12 करोड़ से ज्यादा की लागत से बनेगा अनोखा क्रोकोडाइल ब्रिज, डिजाइन तैयार, जानें खूबियां

योगी सरकार की पहल से यूपी के 1.33 लाख स्कूलों में गूंजा संविधान का संदेश, 1.42 करोड़ विद्यार्थियों ने किया प्रस्तावना का पाठ

तिरुपति मंदिर में 121 किलो स्वर्णाभूषण चढ़ाए, चेन्नई के उद्योगपति ने सौंपी करोड़ों की भेंट

Uttarakhand : धामी सरकार ने गिनाईं 5 साल की उपलब्धियां, 36000 युवाओं को नौकरी और 3.10 लाख महिलाएं बनीं लखपति दीदी

अगला लेख