ramcharitmanas

Dollar Vs Rupee : अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया उछला, 61 पैसे हुआ मजबूत

Updated: शनिवार, 12 अप्रैल 2025 (00:21 IST)
Dollar Vs Rupee News : विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 61 पैसे उछलकर 86.07 (अस्थाई) पर बंद हुआ। अमेरिकी डॉलर में तेज गिरावट और घरेलू शेयर बाजारों में उछाल के कारण रुपए में मजबूती आई। रुपया बुधवार को 42 पैसे टूटकर 86.68 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। रुपए में तेजी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 9 जुलाई तक भारत पर 26 प्रतिशत जवाबी शुल्क को निलंबित करने के अगले दिन आई।
 
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 46 पैसे उछलकर 86.22 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान यह डॉलर के मुकाबले 85.95 के उच्च स्तर पर पहुंचा और अंत में 86.07 (अस्थाई) पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव से 61 पैसे की उछाल है। रुपया बुधवार को 42 पैसे टूटकर 86.68 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
ALSO READ: Rupee Vs Dollar : डॉलर के मुकाबले रुपया हुआ मजबूत, 22 पैसे चढ़कर 86.22 पर बंद
महावीर जयंती के कारण बृहस्पतिवार को शेयर बाजार, विदेशी मुद्रा और जिंस बाजार बंद रहे। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 1.52 प्रतिशत की गिरावट के साथ 99.33 पर आ गया। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ 63.38 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।
ALSO READ: देश के विदेशी मुद्रा भंडार में आया उछाल, 6.60 अरब डॉलर की हुई बढ़ोतरी
घरेलू शेयर बाजार में, बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसक्स 1,310.11 अंक की मजबूती के साथ 75,157.26 पर जबकि एनएसई निफ्टी 429.40 अंक चढ़कर 22,828.55 पर बंद हुआ। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने बुधवार को शुद्ध रूप से 4,358.02 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

CM योगी प्रदेशवासियों से अपील, ‘वोकल फॉर लोकल’ को बनाएं व्यवहार का हिस्सा

गुजरात पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 7 PI का ट्रांसफर, 6 अधिकारी ATS में तैनात

LIVE: इंडियन बास्केट में कच्चा तेल 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब

क्या वाकई रोकी जा सकती है एआई के विकास की रफ्तार?

अब चाय से लेकर किराना तक... 2,000 रुपए तक के UPI पेमेंट पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, सरकार का बड़ा ऐलान

अगला लेख